Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियों में: 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस... दुनियाभर में छाए बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम 'GTA 6' का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है: पीसी यूजर्स के लिए ... नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में तूफानी तेजी जारी: ₹2,400 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा भाव... 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह बनाए गए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के नए अध्यक्ष संविधान दिवस के मौके पर अखिलेश यादव ने जारी किया 'पीडीए का प्रणपत्र': मंच पर आजम खान और अवधेश प्रसाद... पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर चर्चा तेज: भारत में बैन ... हिंदू धर्म में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों का विशेष महत्व: दांपत्य जी... दिल्ली में बीजेपी द्वारा आयोजित 'संविधान गौरव दिवस' सेमिनार में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह: बोले—... जेईई मेन 2027 जनवरी सेशन के आवेदनों ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड: 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पूरी ... लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'संविधान रक्षा मार्च' में लिया हिस्सा: सांसद इमरान मस...

अंजड़ में आवारा श्‍वान के कारण हुई दुर्घटना, पांच वर्षीय बालक के पैर की दो अंगुलियां कटीं

30

बड़वानी, अंजड़। अंजड़ के बड़वानी रोड पर एक बड़ा हादसा घटित हो गया। जिसमें आवारा कुत्तों की वजह से हुई सड़क दुघर्टना में बच्चे के पैर की दो अंगुलियां कट गई है। वहीं बाइक चालक पिता को और साथ बैठी छोटी बहन को मामूली चोंटे आई हैं।

मामला अंजड़ के बड़वानी रोड स्थित धनोरा बसाहट का है। जहां ग्राम पिपलुद से अपने दोनों बच्चों को लेकर अपनी पत्नी से मिलाने के लिए ग्राम मलनगांव लेकर जा रहे प्रकाश की बाइक के सामने अचानक दौड़कर एक कुत्ता आ गया। जिसमें यह तीनों रोड पर जा गिरे। जिसमें पांच वर्षीय रूद्र के पैर की दो अंगुलियां कट गई।

सभी सड़क पर गिर गए

वहीं हादसा इतना भयावह रूप से हुआ कि सभी रोड पर बेसुध होकर गिरे। जिसकी सूचना लगते ही इमरजेंसी एंबुलैंस के माध्यम से सभी को अंजड़ सिविल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान पिता अपने बेटे की कटी ओर क्षतविक्षत हुई अंगुलियां हाथ में लेकर पहुंचा और रोते हुए कहा कि अब यह दो अंगुलियां बिल्कुल खत्म हो चुकी हैं। इसका जख्म अब बच्चे को जिंदगी भर झेलना पड़ेगा। वहीं डाक्टर जेपी पंडित द्वारा प्राथमिक इलाज कर बच्चे व पिता को बड़वानी जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.