Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हजारों लोगों के सामने अर्जी लगाने आई लड़की ने धीरेंद्र शास्त्री को दी Flying Kiss, शरमा कर मुंह छिपाने लगे बागेश्वर सरकार

73

रायपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की उन्हें दोनों हाथों से फ्लाइंग किस दे रही है। वीडियो छत्तीसगढ़ का है जहां कथावाचन के दौरान हजारों की भीड़ के सामने एक लड़की ने धीरेंद्र शास्त्री को फ्लाइंग किस दे डाली। यह देख शास्त्री झेंप गए।

इन दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीरेश्वर का दिव्य दरबार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सज रहा है। जहां एक श्रद्धालु लड़की धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अर्जी लगाने पहुंची। इस दौरान माइक पर उसने धीरेंद्र शास्त्री से कहा कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। आप मुझे बड़े क्यूट लगते हो। इतने सुंदर कैस दिखते हो?

लड़की की बात सुनते ही धीरेंद्र शास्त्री अपना सिर पीटते हुए कहते हैं कि सुंदरता के चक्कर में हम इतने ट्रोल हो रहे हैं…रोज हमारी शादियां हो रही हैं, इसलिए बहन जी आजकल हमने श्रृंगार करना ही बंद कर दिया है।

दरअसल, अर्जी लगाने पहुंची लड़की मंच पर घुटने के बल बैठी हुई थी। पंडित शास्त्री ने कहा कि आप मेहनत करो आप पक्का एसडीएम बनोगी। इस पर लड़की खुश हो गई उत्तेजित होकर अपने दोनों हथेलियों को होंठों से लगाकर धीरेंद्र शास्त्री की ओर फ्लाइंग किस दे डाली। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने हसंते हुए अपना सिर पकड़ लिया और अपनी तारीफ के लिए कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने उसे थैंक्यू बहना, थैंक्यू माय डियर सिस्टर…’ कह कर संबोधित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.