Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अस्पताल में गुल हुई बिजली, ऑक्सीजन सप्लाई हुई बंद, महिला की तड़प-तड़पकर मौत

23

राजस्थान के बूंदी के जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. अस्पताल में देर रात को अचानक बिजली कट गई. महिला को ऑक्सीजन लगाया गया था. लेकिन बिजली कटने की वजह से ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई. ऐसे में महिला को ऑक्सीजन नहीं मिल पाया और उसकी ऑक्सीजन के लिए तड़प-तड़पकर मौत हो गई. महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने देर रात अस्पताल में हंगामा किया.

मृतक महिला के दामाद विष्णु ने बताया की मातुंडा की रहने वाली महिला शांति बाई बैरवा को दो दिन पहले जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था. उनको ऑक्सीजन लगा था, जिसके चलते उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था. लेकिन रात 12:00 बजे से एक घंटे तक जिला अस्पताल की लाइट बंद होने से मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाया, जिससे वार्ड में ऑक्सीजन लगे सभी मरीज दम घुटने से बुरी तरह तड़पने लगे और मेरी सास शांताबाई बैरवा की जान निकल गई.

महिला के दामाद ने क्या बताया?

उन्होंने आगे बताया कि हमने काफी देर तक उन्हें हवा की. हमने स्टाफ को भी बुलाया. लेकिन रात में कोई नहीं आया. हमने जब जनरेटर चलाने की बात कही तो अस्पताल में मौजूद गार्ड ने पहले कहा कि जनरेटर में डीजल नहीं है. फिर कहा कि जनरेटर खराब हो रहा है. विष्णु ने कहा की मेरे सामने ही मेरी सास शांति देवी की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. एक से डेढ़ घंटे तक लाइट नहीं आने पर जिला चिकित्सालय के सभी वार्डों में मरीज के परिजन काफी परेशान हुए. सभी मरीज घबरा गए. मरीजों के परिजनों ने उन्हें हवा की.

ऑक्सीजन वार्ड में भर्ती थी मृतका

बूंदी के ग्राम माटूण्डा निवासी शांति बाई गंभीर बीमारी से पीड़ित थी. उन्हें मंगलवार की शाम जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था. ऑक्सीजन सप्लाई पर महिला को मेडिकल वार्ड में रखा था. रात को अचानक बिजली सप्लाई एक घंटे से ज्यादा तक बाधित रही. ऐसे में ऑक्सीजन सप्लाई नहीं होने के चलते महिला शांति बाई की मौत हो गई. महिला के परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन आगे लापरवाही न करें. इसको लेकर जांच होनी चाहिए. ताकि इस तरह के गंभीर मरीजों की मौत न हो.

“मृतक महिला कैंसर पीड़ित थी”

बूंदी के सामान्य चिकित्सा प्रभारी एल एन मीणा का कहना है कि ऑक्सीजन की सप्लाई चालू थी. लाइट से ऑक्सीजन सप्लाई का कोई लेना-देना नहीं है. अन्य पेशेंट भी ऑक्सीजन पर एडमिट थे. मृतक महिला कैंसर से पीड़ित थीं और लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं. कैंसर की बीमारी की वजह से उनकी मौत हुई है. परिजनों ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और कोई कार्रवाई नहीं करने का आवेदन थाने में दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.