Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

गुजरात सरकार खाली करा रही सोमनाथ मंदिर की जमीन, 150 से अधिक झुग्गियों पर बुलडोजर एक्शन

51

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर के पीछे स्थित मंदिर ट्रस्ट और राज्य सरकार की लगभग तीन हेक्टेयर भूमि खाली कराने के लिए एक बड़ा अतिक्रमण रोधी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कलेक्टर हरजी वाधवानिया ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री सोमनाथ ट्रस्ट और राज्य सरकार की भूमि को खाली कराने के लिए अनधिकृत रूप से निर्मित 21 मकान और 153 झुग्गियों को ध्वस्त किया जा रहा है।

वाधवानिया ने कहा कि तोड़फोड़ अभियान शनिवार सुबह पांच ‘मामलतदारों’ और लगभग 100 राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जाए, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि तीन हेक्टेयर (7.4 एकड़) जमीन को राज्य राजस्व विभाग द्वारा जारी एक सर्कुलर के अनुसार अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और बाड़ लगाई जाएगी। सोमनाथ मंदिर अरब सागर के तट के पास वेरावल शहर के पास प्रभास पाटन में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से पहला है और एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल और पर्यटक स्थल है।

कलेक्टर ने कहा, “हम राजस्व विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार अनधिकृत आवासीय अतिक्रमण को हटाने और जमीन पर बाड़ लगाकर उसे सुरक्षित करने के लिए काम कर रहे हैं। इस कवायद से पहले, हमने 25 जनवरी को अतिक्रमण किये हुए व्यक्तियों के साथ एक बैठक की थी ताकि उन्हें पूरी प्रक्रिया समझायी जा सके।” उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अतिक्रमण किये लोगों को उनके घरेलू सामान हटाने में मदद करने के लिए ट्रैक्टर और मजदूरों की उपलब्धता सुनिश्चित की है और उन्हें भोजन के पैकेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, “दो इलाकों में अतिक्रमण था – 700 वर्ग मीटर भूमि पर 21 निर्माण और तीन हेक्टेयर भूमि पर 153 निर्माण।”

गिर सोमनाथ जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह जाडेजा ने कहा कि अभियान सुचारू रूप से चले यह सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान शाम तक पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘जमीन सरकार और मंदिर ट्रस्ट की है। दो एसआरपी (राज्य रिजर्व पुलिस) कंपनियां और 500 पुलिस कर्मी यहां तैनात हैं। हमने क्षेत्र के प्रवेश और निकास को सील कर दिया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए, अग्निशामकों, त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की टीम और त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) को तैयार स्थिति में रखा गया है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.