Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अयोध्या में लगा VVIP का तांता, रामायण के राम, सीता, लक्ष्मण समेत ये सिलेब्स पहुंचे रामनगरी

34

श्रीरामजन्मभूमि स्थल पर भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिये अयोध्या दुल्हन सी सज गई है। रामनगरी में चहुंओर फूलों की सुगंध के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम और रह रह कर जय श्रीराम का उदघोष त्रेता युग की अनुभूति करा रहे हैं। कड़ाके की ठंड पर आस्था की सुनामी भारी पड़ रही है। भगवान राम की श्याम वर्ण किशोरावस्था प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को अभिजीत मुहुर्त में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के बीच होगा। इस अदुभुद और औलोलिक क्षण का साक्षी बनने के लिये साधु संतों के अलावा देश की गणमान्य हस्तियों का रामनगरी में आगमन लगातार जारी है।

ये वीवीआईपी पहुंचे अयोध्या
रामायण के राम (अरुण गोविल), सीता दीपिका (चिखलिया) और लक्ष्मण (सुनील लहरी), योग गुरु स्वामी रामदेव, परम शक्ति पीठ और वात्सल्यग्राम की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा,संगीतकार शंकर महादेवन, दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता रजनीकांत, फिल्म अभिनेत्री कंगना राउत, शेफाली शाह, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी, क्रिकेटर अनिल कुंबले के अलावा केंद्र सरकार के कई मंत्री और उद्योगपतियों का आगमन अयोध्या की पवित्र धरा पर हो चुका है जबकि देश दुनिया की कई जानीमानी हस्तियों का आगमन आज शाम तक होने के आसार हैं। वीवीआईपी मेहमानो के प्लेनों को पार्क करने के इंतजाम लखनऊ के अलावा कानपुर,गोरखपुर और वाराणसी हवाई अड्डे पर भी किए गए हैं।

अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि सोमवार को यहां राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया जाना उनका ‘सौभाग्य’ है। कंगना (36) ने रविवार को अपने-अपने आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की और यहां एक मंदिर में हो रहे यज्ञ में हिस्सा लिया। शनिवार को अयोध्या पहुंची कंगना ने कहा कि श्रद्धालु कल (सोमवार) भगवान राम के आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां अपने गुरु रामभद्राचार्य जी से मिलने आयी हूं। कई पुजारी भगवान हनुमान का नाम लेकर अनुष्ठान कर रहे हैं और मंत्र पढ़ रहे हैं। यहां की ऊर्जा चमत्कारी है।”

रविवार को अपने फिल्म निर्माता पति विपुल शाह के साथ अयोध्या पहुंचीं शेफाली शाह ने कहा कि वे यहां आकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अयोध्या हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह (प्राण प्रतिष्ठा समारोह) सबसे बड़े सांस्कृतिक क्षणों में से एक है जिसे हमारा देश और हम भारतीय अनुभव कर सकते हैं। हमारी संस्कृति बहुत समृद्ध है लेकिन हम इससे काफी अनजान हैं।”

अभिनेता और जन सेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण ने अयोध्या में  कहा, ‘‘लंबे समय से प्रतीक्षित प्रार्थना आखिरकार वास्तविकता बन रही है।” लखनऊ हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए महादेवन ने कहा कि पूरी दुनिया राम मंदिर के उद्घाटन का इंतजार कर रही थी। रविवार शाम अपनी अभिनेत्री-पत्नी लिन लैशराम के साथ लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि वे इस कार्यक्रम के लिए उत्साहित हैं और भगवान राम से आशीर्वाद लेने का इंतजार कर रहे हैं।

राममयी हुई अयोध्या
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्यतम बनाने के लिये राज्य के संस्कृति विभाग ने खास इंतजाम किए हैं। रामपथ पर विभिन्न प्रांतो से आए कलाकार अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं के बीच रामनामी लहर का अहसास करा रहे हैं। कई टन फूलों से जगह जगह पर तोरण द्वार बनाए गए हैं। इसके अलावा खूबसूरत पेंटिंग के जरिये रामायण के प्रसंगों का जीवंत वर्णन किया गया है।

भव्य राम मंदिर की छटा तो देखते ही बनती है। आने जाने वाले श्रद्धालु अपने आराध्य के नवनिर्मित भवन को टकटकी लगाये देख रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी मेहमानों के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से महाप्रसाद तैयार कराया गया है। जो प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्हें भेंट किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को मंदिर परिसर में देश घी से तैयार भोजन भी परोसे जाने की तैयारी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर उनका भव्य स्वागत होगा। यहां 100 मंचों पर 2500 कलाकार भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा के सारथी बनेंगे। रविवार को इसका पूर्वाभ्यास भी किया गया। 100 स्थानों पर कलाकार भारतीय संस्कृति की खुशबू अपनी प्रस्तुति से बिखरेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.