Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर में एएसआई को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार…

19

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने पकड़ लिया है। ASI ने फरियादी से मामला निपटाने के एवज में घूस मांगी थी। एएसआई निसार अली पहले शहर के गोहलपुर थाने में पदस्थ था। उसे पता था मोहम्मद जावेद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। प्रॉपर्टी डीलर को बैंक लोन से जुड़े मामले की जांच रफा दफा करने की कहकर एएसआई ने 20 लाख रुपए की मांग की थी। लेकिन जब प्रॉपर्टी डीलर बैंक में पहुंचा। उसे पता चला कि बैंक की तरफ से तो कोई शिकायत ही नहीं की गई है।

उसके बाद प्रॉपर्टी डीलर लोकायुक्त के पास पहुंचा और इस मामले की शिकायत की प्रॉपर्टी डीलर का कहना है कि एएसआई ने पहली बार कॉल कर साइबर ऑफिस में बुलाया था और कुछ दस्तावेज दिखाए और कहा कि तुम्हारे खिलाफ बैंक ने शिकायत की है। प्रॉपर्टी डीलर का कहना है कि एएसआई कुछ ना कुछ दस्तावेज दिखाकर उसे परेशान कर रहा था और 20 लाख रुपए मांग रहा था। बाद में टुकड़ों में पैसे देने को कहा धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो तुम्हारे साथ भाई भी जेल जाएंगे और लगातार व्हाट्सएप कॉल कर रहा था इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर ने एएसआई के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की एएसआई का गुरुवार को फिर कॉल आया और वह दमोह नाका बुला रहा था।

लोकायुक्त को पता था कि निसार अली पुलिस में है और टीम के सदस्यों को पहचान सकता है। इसके बाद लोकायुक्त की टीम डिलीवरी बॉय की टीशर्ट पहनकर आसपास घूमने लगी और एएसआई ने दमोह नाका पर आकर जावेद को आवाज़ लगाई इसके बाद लोकायुक्त के आते ही उसने भागने की कोशिश की टीम ने उसे पकड़ लिया और सीधे सर्किट हाउस ले गई। एएसआई निसार अली स्पेशल टास्क फोर्स में पदस्थ था तीन दिन पहले यूनिट से उसे हटा दिया गया है। इसके बाद भी वह अपने आप को एसटीएफ में पदस्थ होना बता रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.