Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ... Bastar Flood News: राहत शिविर बंद होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, कहा- प्रशासन और सरकार प... Manendragarh Jila Samachar: कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण और सिद्धबाबा धाम में पूजा-अर्चना, विकास ... Surajpur News: बीजापुर में जवान विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने आत्महत्या से किय...

हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा- कांग्रेस को राम से ज्यादा बाबर पसंद, वह पापी हैं, पढ़ें ओर क्या कहा

40

भुवनेश्वर। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के न जाने पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भगवान राम को नहीं मानती है, वह तो बाबर को पसंद करने वाली पार्टी है। हेमंत बिस्वा सरमा के बयान के बाद अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कांग्रेस को बाबर पसंद

हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने जीवन भर पाप किए हैं। राम मंदिर ना बने इसके लिए कई साजिशें रची हैं। बाबर उन्हें ज्यादा प्रिय है। कांग्रेस को बाबर के पास जाने में ही भलाई लगती है, लेकिन राम के पास आना अच्छा नहीं लगता। वह पापी थे पापी ही रहेंगे।

#WATCH | Bhubaneswar: Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma says, “Congress committed sins all its life, they made many conspiracies to ensure that Ram temple is not built… Babar is dearer to them, and Congress feels good in going to Babar. But it doesn’t feel good to come… pic.twitter.com/TggAmwwoOY

— ANI (@ANI) January 13, 2024

कांग्रेस को नहीं देना चाहिए था निमंत्रण

कांग्रेस ने जिंदगी भर पाप किया है। राम मंदिर न बने इसके लिए उन्होंने षडयंत्र किया। कांग्रेस ने राम मंदिर को लेकर कल्याण सिंह का सरकार गिराया था। कांग्रेस को निमंत्रण देना ही नहीं चाहिए था, लेकिन यह विश्व हिंदू परिषद का बड़प्पन था कि उन्होंने बुलाया।

हिंदू विरोधी है कांग्रेस

हेमंता बिस्वा सरमा ने इससे पहले भी कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि था कि विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर के अभिषेक समारोह के लिए कांग्रेस को निमंत्रण दिया। वह इस कार्यक्रम में आते तो उनके पाप ही कम होते। यह उनके लिए अपने पापों को कम करने का मौका था, लेकिन उन्होंने अयोध्या न जाना स्वीकार किया। कांग्रेस के इस काम को इतिहास हिंदू विरोधी काम के रूम में याद रखेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.