Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नलखेड़ा मां बगलामुखी के दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र, म. प्र. मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रत... आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों ने उत्साह से निकाली तिरंगा यात्रा नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश...

कांग्रेस ने नकारा अयोध्‍या के श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण तो जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

61

भौंरासा (देवास)। अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण ठुकराने के बाद से कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ने लगी है। कुछ जगहों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की भी खबर हैं। इस क्रम में देवास जिले के भौंरासा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कांग्रेस समाज कल्याण के जिला अध्यक्ष डा. रूपसिंह नागर ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय पर असंतोष जताकर पद से इस्तीफा दे दिया।

डा. नागर ने कहा कि जिस लड़ाई में हमारे संतों को कठघरे में खड़ा होना पड़ा। 22 तारीख को होने वाली रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के चलते देशभर में दीवाली जैसा माहौल है, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस कार्यक्रम के निमंत्रण को ठुकरा दिया।

पार्टी की विचाराधारा एक नहीं हो तो ठीक है, लेकिन धार्मिक विचारधारा का अपना महत्व है। कोई व्यक्ति उस राजनीतिक दल में नहीं रहना पसंद करेगा जिसमें उसकी धार्मिक भावना आहत हो।

इसी कारण मैं कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त हुआ हूं। मेरा मानना है कि जो पार्टी या व्यक्ति राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। नगर व आसपास के क्षेत्रवासियों से अपील की है कि 22 जनवरी को दीवाली सा महोत्सव मनाएं और अपने आसपास मंदिरों में साफ-सफाई कर मंदिरों को सजाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.