Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MP में शीतलहर को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव, अब 10 बजे खुलेंगे

39

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए सरकार ने स्‍कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। इसके चलते अब स्‍कूलों का समय सुबह 10 बजे से रहेगा। यह आदेश सभी निजी एवं सरकारी स्‍कूलो के लिए जारी हुआ है। नई व्‍यवस्‍था 9 जनवरी से लागू होगी। यह आदेश 20 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

प्रदेश में बढ़ते शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। इस संबंध में मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं। 20 जनवरी तक बदले हुए समय पर ही स्कूल संचालित किए जाएंगे।

जारी आदेश में लिखा है कि ऐसे सभी सरकारी व निजी स्कूल जो सुबह से संचालित होते हैं, वे अब प्रात:10 बजे से लगेंगे। वहीं दो पालियों में संचालित होने वाले सरकारी व निजी स्कूल भी सुबह 10 बजे से ही संचालित किए जाएंगे।

ऐसे सरकारी स्कूल जो सुबह 10.30 बजे से संचालित होते हैं, वे यथावत निधारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। वहीं कक्षा छठवीं से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन समय-सारिणी के अनुसार होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

naidunia_image

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.