Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म...

कांग्रेस को लगा एक और झटका, पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया स्वागत….

67

छतरपुर। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक मुन्ना राजा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक का भाजपा में स्वागत किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव छतरपुर के बसारी में बुंदेली उत्सव में शामिल होने के लिए गए थे।

 यहां पर कांग्रेस के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता शंकर प्रताप सिंह बुंदेला उर्फ मुन्ना राजा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री ने भाजपा के चिन्ह वाली पट्टी पहनाकर सभी का भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा के बेटे पूर्व जनपद अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर बुंदेला , कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा और माया शर्मा के अलावा 13 कांग्रेसी पार्षदों सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ का साथ छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.