Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली में विश्वास न्यूज ने दिया फैक्ट चैकिंग और संदिग्ध सूचनाओं को पहचाने का प्रशिक्षण

33

नई दिल्ली। दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन स्कूल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग विंग विश्वास न्यूज ने सेमिनार का आयोजन किया। इसमें एक्सपर्ट ने बताया कि किस तरह से डीपफेक और एआई निर्मित फोटोज और वीडियोज की पहचान करें। साथ ही प्रशिक्षण दिया कि फैक्ट चेकिंग टूल्स से कैसे संदिग्ध सूचनाओं की जांच की जा सकती है।

मीडिया साक्षरता अभियान के तहत कार्यशाला

इस कार्यशाला में सीनियर एडिटर व फैक्ट चेकर उर्वशी कपूर ने सच, राय और झूठ में अंतर करना बताया। उन्होंने बताया कि किसी तरह से किसी सूचना का सोर्स चेक करना चाहिए। यूआरएल पर क्लिक करने से पहले ध्यान से देखें। उर्वशी ने बताया कि अक्सर फिशिंग लिंक्स के शब्दों में गलतियां होती हैं, जिन्हें आसानी से पकड़ा जा सकता है।

डिजिटल सेफ्टी की जानकारी दी गई

उन्होंने बताया कि यदि कंपनी स्कीम निकालती है, तो अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर जानकारी देती है। कंपनी की वेबसाइट पर जानकारी न मिले तो वायरस मैसेज फर्जी होगा। उर्वशी कपूर ने कहा, मजबूत पासवर्ड के लिए कविता या गाने की लाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। एसोसिएट एडिटप आशीष महर्षि ने रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट के वायरल वीडियो का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि चेहरे के हाव भाव और आंखों के मूवमेंट से वीडियो को पहचाना जा सकता है। कार्यक्रम में दोनों एक्सपर्ट ने प्रतिभागियों के आशंकाओं का समाधान भी किया। साथ ही जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इन राज्यों में हो चुके हैं आयोजन

उत्तर प्रदेश, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के लोगों के लिए सेमिनार और वेबिनार का आयोजन हो चुका है। गूगल न्यूज इनिशिएटिव (जीएनआई) की सहायता से संचालित हो रहे इस कार्यक्रम का अकादमिक भागीदार माइका (मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशंस, अहमदाबाद) है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.