Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गर्भ में शिशु की मौत के बाद फटी बच्चेदानी, अधिक मात्रा में रक्तस्त्राव के बाद भी डाक्टर्स ने ऐसे बचाई प्रसूता की जान

40

बुरहानपुर। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने मौत के मुहाने पर खड़ी एक प्रसूता की जान बचाने में सफलता पाई है। आपरेशन करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाली डा. पूनम सिंघाल ने बताया कि शनिवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर नया मोहल्ला निवासी समीना कौसर को उसके पति वसीम ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में पता चला कि गर्भ में ही शिशु की मृत्यु हो चुकी है। साथ ही बच्चेदानी फट चुकी थी। जिससे खून का रिसाव शुरू हो गया था। इस स्थिति में यदि उसे खंडवा रेफर किया जाता तो रास्ते में जान का खतरा हो सकता था। लिहाजा समीना के पति व परिवार के अन्य सदस्यों से सहमति लेकर आपरेशन की तैयारी की गई।

डाक्टरों ने आपरेशन शुरू किया तो पेट से करीब तीन लीटर खून निकला। करीब दो घंटे तक आपरेशन कर डाक्टरों ने महिला की जान बचा ली। सोमवार को सिविल सर्जन डा. प्रदीप मोजेस ने प्रसूता वार्ड पहुंच कर महिला का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि महिला एकदम स्वस्थ है और अगले तीन से चार दिन में उसे छुट्टी दे दी जाएगी।

खून की भी थी कमी

डाक्टरों ने बताया कि प्रसूता के शरीर में खून भी बेहद कम था। आपरेशन के समय बहुत कम खून बचा था। लिहाजा आपरेशन से पहले उसके लिए तीन यूनिट रक्त की भी व्यवस्था की गई थी। आपरेशन करने में थोड़ी देर और होती तो महिला की जान बचा पाना मुश्किल हो जाता। समीना के पति वसीम सहित स्वजन ने जिला अस्पताल के डाक्टरों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति निजी अस्पताल में इलाज कराने की नहीं थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.