Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

कश्मीर में है ये दिव्य पेड़, दूर-दूर से मनोकामना लेकर आते हैं लोग, जानें महत्व

41

इंदौर।  भारत में ऐसे बहुत से धार्मिक स्थल हैं, जहां पर भक्तों को यह भरोसा होता है कि उनकी मनोकामना पूरी होगी। ऐसा ही धार्मिक स्थल कश्मीर में भी है। इस धार्मिक स्थल पर हर धर्म के लोग अपनी मनोकामना लेकर आते हैं।

दरअसल, इस धार्मिक स्थल पर एक संतरे का पेड़ है। इसकी बहुत अधिक मान्यता है क्योंकि इसको भक्त दिव्य मानते हैं। उनका मानना है कि इस पेड़ के जरिए हमारी मनोकामना पूरी हो जाती है। इस स्थल के बारे हमें ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से बताया है।

कहां है कश्मीर में ये दिव्य पेड़

कश्मीर के राजौरी में शाहदरा शरीफ दरगाह में संतरे का पेड़ लगा है। इसकी मान्यता है कि भक्त पेड़ के नीचे झोली लेकर खड़े हो जाते हैं, इस इंतजार में कि आशीर्वाद के रूप में संतरे का फल उनको मिलेगा। संतरे के फल को शुभ माना जाता है, जिससे उनकी मुराद पूरी हो जाती है। कई बार तो भक्त सुबह से लेकर शाम तक खड़े रहते हैं, लेकिन उनको केवल निराशा ही हाथ लगती है।

बाबा गुलाम शाह हैं नाराज

भक्त रोज पेड़ के नीचे खड़े होते हैं। इस उम्मीद में की फल उनकी झोली में गिरेगा, लेकिन ऐसा कई बार नहीं होता है। फिर यह मान लिया जाता है कि बाबा गुलाम शाह आपसे नाराज हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.