Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा झारखंड के 26 वर्षों के सफर में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदली...

दीपक सक्सेना बने जबलपुर कलेक्टर, सौरभ सुमन मंत्रालय में पदस्थ

48

जबलपुर। 2010 बैच के दीपक सक्सेना को जबलपुर का कलेक्टर नियुक्‍त किया गया है। जबलपुर में रहे 2011 बैच के सौरभ सुमन को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। शीतला पटले नरसिंहपुर कलेक्टर होंगी। जबलपुर कलेक्टर सौरभ सुमन को मंत्रालय में किया पदस्थ।

जबलपुर में कलेक्टर का प्रभाव दीपक सक्सेना को

जबलपुर और नरसिंहपुर के कलेक्टर बदल दिए गए हैं जबलपुर में कलेक्टर का प्रभाव दीपक सक्सेना को दिया गया है। वर्तमान में यह खाद एवं आपूर्ति विभाग में संचालक का पद संभाल रहे थे। जबलपुर में धान उपार्जन में चल रही गड़बड़ियों पर सख्त एक्शन लेने के साथ उपार्जन से जुड़े 7 अधिकारियों को निलंबित करने और 35 वेयरहाउस को ब्लैक लिस्ट करने की वजह से चर्चा में थे।

मुख्यमंत्री ने कार्य पर इनाम दिया और जबलपुर का कलेक्टर बनाया

मुख्यमंत्री ने इनके इस कार्य पर इनाम देता है इन्हें जबलपुर का कलेक्टर बनाया है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक के दौरान यह जबलपुर में मौजूद रहे और इन्होंने उपार्जन से जुड़ी कमियां और खामियों को मंत्री के समक्ष रखा था।जबलपुर में वर्तमान में पदस्थ सौरभ सुमन को भोपाल मुख्यालय वापस भेज दिया गया है. सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री ने यह बदलाव जबलपुर में चल रहे धान उपार्जन की गड़बड़ियों के सामने आने के बाद किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.