Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अमरकंटक पहुंचे, संतों से की भेंट

61

अनूपपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत पवित्र नगरी अमरकंटक में रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सुबह करीब आठ बजे नर्मदा मंदिर में पहुंचकर मोहन भागवत ने मुख्य नर्मदा उद्गम स्थल पर मां नर्मदा की पूजाअर्चना की।

उन्‍होंने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। इसके उपरांत वे अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम पहुंचे और यहां चल रहे शिव अभिषेक पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
अमरकंटक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ मोहन भागवत के साथ भैयाजी जोशी भी हैं। पूजन के दौरान मृत्युंजय आश्रम के स्वामी हरिहरानंद महाराज सहित अन्य प्रचारकगण मौजूद रह
यहां पर मोहन भागवत ने अमरकंटक के समस्त आश्रमों के संतों के साथ मुलाकात की। संघ प्रमुख डाॅ मोहन भागवत अमरकंटक में आरएसएस प्रचारकों की बैठक के बाद शाम को बिलासपुर रवाना हो जाएंगे। मोहन भागवत शनिवार की रात अमरकंटक पहुंच गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.