Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

ठंड बढ़ी तो दो गुना हुई रूम हीटर और गीजर की बिक्री

34

 ग्वालियर.। ठंड बढ़ने से रूम हीटर और गीजर की बिक्री दो गुना हो गई। इन दिनों बाजार में ठंड से राहत देने वाला सामान की बिक्री हो रही है, इलेक्ट्रोनिक बाजार में इन दिनों इन्हीं सब सामान की धूम चल रही है। हालात यह है कि जिस हिसाब से मांग बढ़ी है उससे लगता है कि अगले चार दिन में बाजार में रूम हीटर,गीजर आदि कुछ भी उपलब्ध नहीं होगा। पिछले दो दिन में लाखों रुपये का सामान बिका है।

इन दिनों दो तरह के रूम हीटर की बिक्री चल रही है। पहला तो ब्लोअर और दूसरा राड वाला हीटर। ब्लोअर दो हजार वाट का होता है जो गर्म हवा फैंकता है और राड वाले हीटर में 4-4 सौ वाट की दो राड लगी होती है। जिनकी मदद से गर्मी पैदा होती है। रसोई और बाथरुम के लिए गीजर की वैरायटी इन दिनों शोरूम पर उपलब्ध है। शोरूम संचालक का कहना है कि रसोई के लिए तीन लीटर वाले गीजर उपलब्ध हैं। जिनकी कीमत 3000 रुपये से शुरू हो जाती है। इसके अलावा बाथरुम के लिए गीजर उपलब्ध है जो 10,15 और 25 लीटर पानी की उपलब्धता कराते हैं। इनकी कीमत 8 से 15 हजार रुपये के बीच होती है।बाजार में इन दिनों एआई तकनीक से तैयार गीजर की मांग बढ़ रही है। क्योंकि इसमें सबकुछ डिजिटल होने के साथ यह आपकी वायस पर काम करता है। इसके साथ ही आपके अनुसार ही एक निर्धारित तापमान तक पानी गर्म करता है। इसमें आप अपने शरीर के तापमान के अनुसार ही पानी गर्म कर सकते हैं। इसके अलावा आप 100 डिग्री तापमान तक भी पानी गर्म कर सकते हैं। यह 15 और 25 लीटर में इन दिनों उपलब्ध है जिनकी कीमत 17 से 20 हजार रुपये के मध्य है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.