Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बाबा के दरबार में उमड़ेगी आस्था: महाशिवरात्रि पर 27 घंटे तक बिना रुके होंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन

22

महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ की आरती और दर्शन-पूजन का शेड्यूल मंंदिर प्रशासन ने जारी कर दिया गया है. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती 2:15 बजे शुरू होगी और 3:15 बजे संपन्न होगी. इसके बाद 3:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए गर्भ गृह के कपाट खुल दिए जाएंगे. 15 फरवरी को 3:30 से बाबा का दर्शन पूजन 16 फरवरी को सुबह 6:30 बजे तक लगातार चलेगी. महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु लगातार 27 घंटे तक दर्शन- पूजन कर सकेंगे.

सुबह 11:40 बजे से मध्याहन भोग आरती का आयोजन किया जाएगा, जो 12:20 बजे तक चलेगी. परंपरा के मुताबिक महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में सप्त ऋषि आरती, भोग आरती और शयन आरती नहीं होगी. इसके स्थान पर चार प्रहर की आरती होगी. वहीं 16 फरवरी को मंगला आरती भी नहीं होगी.

कब होगी प्रथम और द्वितीय प्रहर की आरती?

प्रथम प्रहर की आरती की तैयारी रात 9:30 बजे से होगी. इसमें शंख बजेगा एवं पूजा की तैयारी भी होगी. इस दौरान झांकी दर्शन जारी रहेगा. प्रथम प्रहर की आरती रात 10 बजे से शुरू होकर रात 12:30 बजे तक चलेगी.

इसके बाद द्वितीय प्रहर की आरती रात 1:30 बजे से रात 2:30 बजे तक होगी और तृतीय प्रहर की आरती सुबह 3:30 बजे से शुरू होकर सुबह के 4:30 बजे तक होगी. इसी प्रकार चतुर्थ प्रहर की आरती सुबह 5 बजे से सुबह 6:15 बजे तक होगी.

12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि इस बार महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. 12 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है और इसको ध्यान में रख कर मंदिर प्रशासन महाशिवरात्रि की तैयारी कर रहा है.

वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी. वहीं पुलिस-प्रशासन ड्रोन के जरिए भी मंदिर की निगरानी करेगा. महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अभी से अलर्ट मोड पर है. मंदिर परिसर के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.