Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

भोपाल के फूलों से सजेगा, अयोध्या में राम मंदिर का परिसर, प्राण प्रतिष्ठा में लगेंगे चार चांद

30

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक नर्सरी के बोगनविलिया फूलों का इस्तेमाल अयोध्या के राम मंदिर परिसर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सजावट के लिए किया जाएगा। भोपाल स्थित ‘निसर्ग’ नर्सरी के मालिक रामकुमार राठौड़ ने बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फूलों की आपूर्ति का ठेका मिला है और वे 10 हजार फूलों की दो खेप पहले ही भेज चुके हैं।

भगवान राम की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ (अभिषेक) का समारोह 22 जनवरी को होगा और अवसर पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। राठौड़ ने कहा, ‘‘हमें अयोध्या के राम जन्मभूमि से पांच से छह प्रकार के फूलों की आपूर्ति करने का ठेका मिला है, जिनमें सफेद, नारंगी, लाल और पीले सहित विभिन्न रंग के बोगनविलिया फूल शामिल हैं।”

इन प्रजातियों के फूल हर मौसम में खिलते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और कम पानी में भी इनका रखरखाव किया जा सकता है। राठौड़ परिवार के स्वामित्व वाली नर्सरी ने राम मंदिर परिसर और उसके गलियारे में पौधारोपण के लिए बोली प्रक्रिया के बाद फूलों की आपूर्ति का ठेका हासिल किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.