Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

आस्ट्रेलियाई टीम सही दिशा में बढ़ रही है- शान एबाट

44

इंदौर। लगातार पांच मैचों की हार के बावजूद आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाद शान एबाट का मानना है कि विश्व कप से पहले टीम सही दिशा में बढ़ रही है। पिछले चार वनडे मैचों में आस्ट्रेलिया ने 416/5 और 399/5 जैसे रन दिए हैं। विश्व कप शुरू होने में दस दिनों से भी कम समय शेष है, इससे टीम की गेंदबाजी सबसे बड़ी चिंता का विषय है। लेकिन एबाट ऐसा नहीं मानते।

उन्होंने इंदौर वनडे के बाद पत्रकार वार्ता में कहा- यह सही आंकलन नहीं है। हम मैदान पर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन हम ठीक तरह से उसका क्रियान्वयन नहीं कर पा रहे जैसा हम चाहते हैं। टीम का माहौल बहुत अच्छा है। हम रणनीति को ठीक से क्रियान्वित नहीं कर पाने से निराश हैं। आज भी हमने 400 के करीब रन लुटाए, लेकिन मेरा मानना है कि हमने अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। हम विश्व कप में जाते हुए कई अच्छी चीजें कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हम जल्दी ही लय में लौटेंगे

पावर प्ले में काफी रन लुटाए

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्टंप्स से बाहर गेंदबाजी कर रहे थे, जिसका भारतीय बल्लेबाजों ने खुलकर फायदा उठाया। मोहाली वनडे में आस्ट्रेलियाई गेंदबाज आफ स्टंप के बाहर और शार्ट पिच गेंदें फेंक रहे थे। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और यहां दो वनडे में हम स्टंप के बाहर गेंदें फेंक रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि यदि आप आज और पिछले मैच की तरह, सही जगह पर गेंदें नहीं फेंके तो विपक्षी हमें इसी तरह परिणाम होगा। हम उनपर दबाव नहीं बना सके।

एबाट ने 10 ओवरों में एक विकेट पर 91 रन लुटाए थे। उन्होंने कहा कि यह मेरा निराशाजनक प्रदर्शन है। पिछले मैच में पावरप्ले में हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन इस मैच में हम विशेषकर मैं अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.