Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पशुपतिनाथ के बगैर क्यों अधूरे हैं केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन, क्या है कनेक्शन?

53

हिन्दू धर्म में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में हैं जिसमें केदारनाथ धाम भी शामिल है. केदारनाथ को भगवान शिव का 11वां ज्योतिर्लिंग माना जाता है. यहां दर्शन करने से भक्तों की मन की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है. ऐसी मान्यता है कि केदारनाथ धाम के कण-कण में शिव की मौजूदगी की अनुभूति होती है. यहां महादेव शिवलिंग रूप में विराजमान हैं. केदारनाथ धाम में भगवान और भक्तों का मिलन होता है. हर साल बड़ी संख्या में भक्त जोखिम उठाकर भोलेनाथ के दर्शन के लिए केदारनाथ पहुंचते हैं.

देश के 5 पीठों में शिव का केदारनाथ धाम सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर केदारनाथ धाम के दर्शन के जाता है. बाबा उसे जरूर पूरी करते हैं. खासकर बाबा केदारनाथ यहां दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों को सभी पापों से मुक्ति देते हैं. भगवान शिव ने पांडवों को भी वंश और गुरु हत्या के पाप से मुक्त किया था. मान्यता है कि जो भी भक्त बाबा के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचते हैं बाबा उनको सभी पापों से मुक्त कर देते हैं.

शिवपुराण के मुताबिक, केदारनाथ धाम के दर्शन मात्र से ही लोगों को मोक्ष मिल जाता है. सांसारिक सुखों को भोगने के बाद वह सीधा स्वर्ग की प्राप्ति करता है. वहीं लिंग पुराण के मुताबिक जो भी मनुष्य सन्यास के बाद केदारकुंड में रहता है वह भी शिव के समान ही हो जाता है.

क्यों अधूरे हैं केदारनाथ के दर्शन

उत्तराखंड के केदारनाथ का नेपाल के पशुपतिनाथ से खास कनेक्शन माना जाता है. पशुपतिनाथ के बिना केदारनाथ के दर्शन को अधूरा माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि केदारनाथ में भगवान शिव की देह और पशुपतिनाथ में शिव का मुंह मौजूद है. मान्यता ये भी है कि पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन केदारनाथ के दर्शन के बिना अधूरे माने जाते हैं. पशुपतिनाथ के दर्शन का पुण्यफल पाने के लिए बाबा केदारनाथ के दर्शन करना जरूरी माना गया है. केदारनाथ में भैंसे की पूंछ और पशुपतिनाथ में भैंसे के मुंख के रूप में भगवान शिव को पूजा की जाती है.

केदारनाथ और पशुपतिनाथ का कनेक्शन

पौराणिक कथा के मुताबिक, महाभारत के युद्ध में अपनों का खून बहाते देख भगवान शिव पांडवों से बहुत ही क्रोधित हो गए थे. जिसके बाद माफी मांगने के लिए पांडव शिव से मिलने काशी पहुंच गए. लेकिन शिव वहां से विलुप्त होकर केदारनाथ धाम चले गए थे. जब पांडव शिव का पीछा करते हुए केदारनाथ धाम पहुंचे तो भगवान के भैंसे का रूप धारण कर लिया.

जब पांडवों ने शिव को पहचान लिया तो वह धरती में समाने लगे, इसी बीच गदाधारी भीम ने भैंसे रूपी शिव को पकड़ लिया इस दौरान उनका मुंह दूसरी जगह पहुंच चुका था और केदारनाथ में सिर्फ उनकी देह रह गई थी. तभी से केदारनाथ में शिव के देह वाले हिस्से की पूजा होने लगी और जिस जगह भैंसे रूपी शिव का मुंह पहुंचा वह जगह पशुपतिनाथ के नाम से प्रसिद्ध हो गई. जोकि नेपाल में है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.