Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नए साल के जश्न पर फिर सकता है पानी, इन राज्यों में बारिश के आसार

36

नई दिल्ली। नए साल के जश्न की पूरी प्लानिंग हो चुकी है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश इसमें बाधा बन सकती है। IMD ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है।

अभी दिल्ली-NCR के साथ ही उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों, मध्य प्रदेश, राजस्थान में घना कोहरा है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 जनवरी तक ऐसे हालात बने रहेंगे।

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है।
  • 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2024 तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • इसी तरह हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान बारिश होने की संभावना है।
  • आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 31 दिसंबर से 3 जनवरी 2024 तक दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
  • 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2024 को तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश होने की भी संभावना है।

2 जनवरी तक कोहरे से नहीं मिली छूट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारतीय राज्यों में 2 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने का अनुमान लगाया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की भी भविष्यवाणी की गई है।

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आज कोहरे का रेड अलर्ट और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब को 31 दिसंबर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने 2 जनवरी तक उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे के लिए पीला अलर्ट जारी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.