Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

4 महीने से तालाब में डूबी हुई थी कार, जैसे ही निकाला मिले दो नर कंकाल, फिर सामने आई अधूरी लव स्टोरी की खौफनाक कहानी

34

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक अधूरी लव स्टोरी की ऐसा खौफनाक अंत हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने सपने में भी नहीं की होगी. यहां एक तालाब के अंदर से कार बरामद हुई. जब उसे बाहर निकाला गया तो सभी के होश उड़ गए. कार के अंदर दो नर कंकाल थे. जांच के बाद पता चला कि ये नर कंकाल देवर-भाभी के हैं. जिनके बीच अफेयर था. दोनों की लव स्टोरी को मुकाम हासिल न हो सका तो उन्होंने सुसाइड कर लिया. लेकिन अभी बात की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है. पुलिस इसे हत्या के एंगल से भी जोड़कर चल रही है.

मामला गोपी गांव का है. यहां गुरुवार को कुआरी नदी में कुछ लोगों को एक डूबी हुई कार नजर आई. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम और जेसीबी की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद जैसे ही कार का दरवाजा खोला गया तो सभी के होश उड़ गए. अंदर दो नर कंकाल पड़े थे. बात पूरे गांव में फैल गई. मौके पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई.

इसके बाद दोनों कंकालों को जांच के लिए भिजवाया गया. सिहोनियां पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि शव एक महिला और एक पुरुष का है. मामले में गांव वालों से पूछताछ की गई. जांच में सामने आया कि ये नर कंकाल देवर-भाभी का है. दोनों छत्ते के पुरा के रहने वाले थे. नीरज सखवार मिथिलेश का मुंहबोला देवर था. गांव वालों से पता चला कि दोनों के बीच लव अफेयर था. फरवरी में दोनों अचानक से घर से लापता हो गए थे.

लोगों को लगा दोनों भाग गए

उन्हें काफी तलाशा गया. थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई. लेकिन देवर-भाभी का कुछ भी पता न चल सका. इसके बाद सभी ने यही मान लिया कि दोनों साथ में कहीं भाग गए होंगे. लेकिन अब दोनों के कंकाल मिले हैं. गांव वालों ने बताया कि कुआरी नदी में पानी का स्तर कम हो गया है, जिस कारण उन्हें कार दिखी. अगर पानी का स्तर ज्यादा होता तो शायद कार नजर न आती.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.