Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सिग्नल पोल में आई खराबी को ठीक कर रहे थे कि रेलकर्मी, अचानक से आई ट्रेन और हो गया यह दिल दहला देने वाला हादसा

29

जिले के जहांगीराबाद रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल पोल पर काम करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 2 रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को तीन रेलवे कर्मचारी गोंडा-बाराबंकी रेलवे सेक्शन के पास सिग्नल पोल में आई खराबी को ठीक कर रहे थे कि तभी अचानक अप और डाउन दोनों पटरियों पर ट्रेन आ गईं जिससे वहां काम कर रहे 3 लोग चपेट में आ गए। अधिकारियों ने कहा कि उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने बाद में दम तोड़ दिया।

ट्रेन की चपेट में आने से 2 रेलकर्मियों की मौत
पुलिस के मुताबिक, जहांगीराबाद रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात अरविंद कुमार (28), सिग्नल सहायक ताला सोरेन उर्फ कल्लू (45) और देवी प्रसाद (30) सिग्नल पोल पर खराबी ठीक करने का काम कर रहे थे। अचानक दो ट्रेन (कोचीन एक्सप्रेस और बरौनी एक्सप्रेस) अप और डाउन दोनों मार्ग पर आ गईं। तीनों कर्मचारी ट्रेन संख्या 12512 कोचीन एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस
थाना प्रभारी जहांगीराबाद अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अरविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अन्य दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान ताला सोरेन की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल हुए एक रेलकर्मी का इलाज जारी है। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.