Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

साल 2024 में कब हैं अभिजीत मुहूर्त, नोट करें जनवरी से दिसंबर तक तिथि व समय

41

इंदौर। अभिजीत मुहूर्त को विभिन्न कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक दिन में 30 मुहूर्त होते हैं। इन मुहूर्तों को सूर्यादय से सूर्यास्त तक 15 और अन्य 15 मुहूर्तों को सूर्यास्त से अगले दिन के सूर्योदय में विभाजित किया गया है। 15 मुहूर्तों का मध्य भाग अभिजीत मुहूर्त है।

क्या है अभिजीत मुहूर्त?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर के मध्य भाग से 24 मिनट पहले शुरू होता है। दिन के मध्यभाग के 24 मिनट बाद खत्म हो जाता है। इस मुहूर्त में दक्षिण दिशा में यात्रा करना वर्जित माना जाता है। बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त पड़ने पर कोई शुभ काम न करें।

अभिजीत मुहूर्त का महत्व

मान्यता है कि इस शुभ समय में महादेव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। भगवान राम का जन्म इसी मुहूर्त में हुआ था।

साल 2024 में अभिजीत मुहूर्त की तिथियां

12 जनवरी, सुबह 09.55 मिनट से दोपहर 04.44 बजे तक।

8 फरवरी, रात्रि 08.52 मिनट से 9 फरवरी सुबह 03.40 बजे तक।

7 मार्च, सुबह 07.34 मिनट से दोपहर 02.30 बजे तक।

3 अप्रैल, दोपहर 04.06 मिनट से रात्रि 11.18 बजे तक।

30 अप्रैल, रात्रि 10.20 मिनट से 1 मई सुबह 05.42 बजे तक।

28 मई, रात्रि 03.45 मिनट से सुबह 11.06 बजे तक।

24 जून, सुबह 10.13 मिनट से शाम 05.25 बजे तक।

21 जुलाई, शाम 06.40 मिनट से 22 जुलाई रात 01.43 बजे तक।

18 अगस्त, सुबह 04.41 मिनट से सुबह 11.43 बजे तक।

14 सितंबर, दोपहर 02.52 मिनट से रात्रि 10.03 बजे तक।

11 अक्टूबर, रात्रि 11.33 मिनट से 12 अक्टूबर को सुबह 06.59 बजे तक।

8 नवंबर, सुबह 06.02 मिनट से दोपहर 01.39 बजे तक।

5 दिसंबर, सुबह 11.25 मिनट से शाम 07.03 बजे तक।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.