Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Vijaykanth के फ्यूनरल में Thalapathy Vijay पर चप्पल से हमला, फैंस की भीड़ ने घेरा, Video

71

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा में अपने फैंस के बीच कैप्टन के नाम से मशहूर विजयकांत का कोरोना के चलते निधन हो गया। वह डीएमडीके पार्टी के संस्थापक भी थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता व कई दिग्गज राजनेता भी पहुंचे। इस दौरान विजयकांत के फ्यूनरल में पहुंचे थालापति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थालापति विजय को प्रशंसकों की भीड़ में से किसी ने चप्पल से हमला कर दिया।

विजयकांत के आखिरी दर्शन करने गए एक्टर विजय

विजयकांत के निधन की खबर जैसे ही गुरुवार को आई साउथ सिनेमा शोक में डूब गया था। साउथ सिनेमा के सुपस्टार थालापति विजय ने कई फिल्में विजयकांत के साथ की थी। वह उन्हें अपना मेंटर मानते हैं। उनको भी इस खबर से काफी गहरा सदमा लगा था। विजयकांत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

विजय जैसे ही अपनी कार से उतरे वहां मौजूद प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। कोई उनको छूने की कोशिश कर रहा था। वहीं कोई उनकी शर्ट को पकड़कर अपनी तरफ खींच रहा था। किसी फैंस ने इस दौरान शर्मनाक हरकत करते हुए अपनी चप्पल विजय की तरफ फेंक दी। यह चप्पल विजय के सिर पर जाकर लगी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.