Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास जीता गोल्ड श्रीलंका को 19 रन से हराया

61

एशियाई खेलों में सोमवार भारतीय खिलाड़ियों ने दो गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका की टीम को 19 रनों से हरा दिया। एशियन गेम्स महिला क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

16 रन पर ही लगा था पहला झटका

श्रीलंका के खिलाफ पहले खेलने उतरी भारतीय महिला टीम की खराब शुरुआत हुई। टीम को 16 रन पर पहला झटका लगा। भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 बनाए। श्रीलंकाई टीम को 117 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम में स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए थे।

श्रीलंकाई टीम का कमजोर प्रदर्शन

भारतीय टीम ने श्रीलंका की टीम को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। श्रीलंकाई टीम ने शुरुआत अच्छी की थी। भारतीय खिलाड़ी देविका वैद्य ने 19वां ओवर डाला। लेग स्पिनर की गेंद पर श्रीलंकाई बल्‍लेबाज बाउंड्री निकालने में नाकाम रहे। वैद्य ने काफी अच्छा ओवर किया और केवल 5 रन खर्च किए। भारत का गोल्‍ड मेडल जीतना लगभग तय हो गया है। मैच की आखिरी गेंद पर देविका ऋचा घोष के हाथों कैच आउट हो गई।

भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकट, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका महिला टीम

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विरामी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, उदेशिका प्रबोधनी, ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, इनोशी प्रियदर्शनी, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.