Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

‘सांसदों ने स्पीकर का किया अपमान…’ लोकसभा और राज्यसभा से 78 सांसदों के निलंबन पर बोले पीयूष गोयल

129

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति का ‘अपमान’ करने और अपने आचरण से देश को ‘शर्मिंदा’ करने का आरोप लगाया। पिछले पांच दिनों के भीतर संसद के दोनों सदनों के 92 सदस्यों को निलंबित किए जाने के सिलसिले में केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी सदस्य तख्तियां लेकर आए और जानबूझकर संसदीय कार्यवाही को बाधित किया जबकि पहले फैसला लिया गया था कि सदन में तख्तियां ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के टी आर बालू और तृणमूल कांग्रेस के सौगत रे सहित 33 विपक्षी सदस्यों को संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर तख्तियां दिखाने और नारे लगाने के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया।

DMK के 10, तृणमूल कांग्रेस के नौ, कांग्रेस के आठ और आईयूएमएल, जदयू और आरएसपी के एक-एक सदस्य सहित 30 सदस्यों को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया जबकि कांग्रेस के तीन अन्य सदस्यों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित कर दिया गया। विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए सदन की कार्यवाही बाधित की।

पिछले सप्ताह लोकसभा की कार्यवाही बाधित करने के लिए विपक्ष के 13 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था और राज्यसभा से एक सदस्य को निलंबित कर दिया गया था। कुल 33 सदस्यों के निलंबन की घोषणा के तुरंत बाद लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। इसके कुछ ही देर बाद विपक्ष के 45 सदस्यों को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.