Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पनिहार में निर्माण करते समय गिरी छत, मलबे में दबा मजदूर, दर्दनाक मौत

34

ग्वालियर। ग्वालियर के पनिहार इलाके में भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान छत ढह गई। छत भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। हादसा होने के बाद गांव वालों ने ही पुलिस की मदद से मजदूर को मलबे के ढेर से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर मर्ग कायम कर लिया है। अभी पोस्टमार्टम चल रहा है।

एसडीओपी घाटीगांव शेखर दुबे ने बताया कि पनिहार इलाके में एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। रात में छत की ढलाई हो रही थी। इसी दौरान छत ढह गई। छत पर खड़े मजदूर नीचे जा गिरे। मलबे में दब गए। इस हादसे में मजदूर बबलेश जाटव की दर्दनाक मौत हो गई। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस यहां पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मजदूर के शव को बाहर निकाला जा सका और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। अभी पनिहार थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है। मजदूर के स्वजनों का कहना है- इस मामले में भवन मालिक की लापरवाही रही है। उसकी की लापरवाही से यह हादसा हुआ और बवलेश की जान गई। स्वजनों का कहना था- इस मामले में भवन मालिक पर एफआइआर दर्ज की जाए। पनिहार थाना प्रभारी अभिनव शर्मा का कहना है- अभी इस मामले में पड़ताल जारी है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

इधर…आज खुलेगा महिला की हत्या का राज

कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास शनिवार को 70 वर्षीय वृद्धा माया रेगे का शव मिला था। पहले आशंका थी, उसने हत्या की है। लेकिन बाद में सुसाइड नोट और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से कहानी उलझ गई। अब पुलिस को ट्रेकिया की रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.