Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ... कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने हाई स्कूल अंबा देव में स्मार्ट क्लास का किया निरीक्षण कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम दाबड़िया का किया आकस्मिक निरीक्षण हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' पर भड़की झारखंड कांग्रेस, 14 अगस्त को सभी जिलों में ... रांची रेलवे स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन: 'ऑपरेशन WILEP' के तहत 2 दोमुंहा सांप और 3 नाग के साथ 2 तस्क... रांची: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से मिले रघुवर दास, कहा— 'छात्रों ... आईआईटी धनबाद के शोधकर्ताओं का कमाल: 80% फ्लाई ऐश और 20% प्लास्टिक से बनाया FPA, अंडरग्राउंड माइंस हो... रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम दौर में, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे ध्व... JPSC-JSSC आंदोलन पर पुलिस-प्रशासन की सख्ती पर भड़के छात्र: सीधे मुख्यमंत्री से करेंगे बात, मांगों पर... पलामू, गढ़वा और लातेहार में स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट: थानों को SOP जारी, पलामू में वित्त मंत्री ...

अगले कुछ घंटों में मध्य प्रदेश को मिल सकता है मुखिया, दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगी विधायक दल की बैठक

58

भोपाल। MP में नए मुखिया पर 3 दिसंबर से बना सस्पेंस अगले कुछ ही घंटो तक बने रहने की संभावना है। बता दें की सोमवार 11 दिसंबर को पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद ही नए सीएम का ऐलान हो जाएगा। जानकर राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश में भी सीएम का चुनाव टेढ़ी खीर होना बता रहे हैं।

• मध्यप्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने किया बड़ा दावा

जहां एक तरफ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर लगातार चर्चा चल रही है। तो वहीं इन सबके बीच मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रभारी मुरलीधर राव ने बीते शुक्रवार को ये दावा किया कि अगले दो दिनों में तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों का खुलासा हो जाएगा। पार्टी ने तीन राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं, पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों का दौरा करेंगे और पार्टी दो दिनों के भीतर उन तीन राज्यों के लिए अपने मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा करेगी।

• लोकसभा की तैयारी में जुटे शिवराज

सीएम की रेस में चल रहे शिवराज इन दिनों बने सस्पेंस के बीच प्रदेश के अलग – अलग जगहों पर जा रहे है। बीते कुछ दिनों पहले छिंदवाड़ा पहुंच कर सीएम शिवराज ने ये कहा की ”आज से हम शुरू कर रहे हैं मिशन मध्य प्रदेश का, मिशन-29, मिशन 29 का मतलब है, मध्य प्रदेश में लोकसभा की सीटें हैं 29, ये मेरी दृढ़ इच्छा है, इसके लिए हम जी-जान से मेहनत करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.