Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अमरकंटक से लौट रहे यात्रियों की बस बाइक सवार को बचाने में पलटी, महिला की मौत, आठ घायल

34

डिंडौरी। नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं से भरी बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई, वहीं आठ यात्री भी घायल हुए हैं। घायलों को लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुजरात के अहमदाबाद जिले के यात्री बस से मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे थे। बस में लगभग 40 लोग सवार थे। अमरकंटक से लौटते समय कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिमरिया तिराहे के पास बस पलट गई।

पुलिस ने बताया कि भावना बेन पति नरसिंहा भाई सोलंकी (50 साल) निवासी ब्रजभूमि नरोडा जिला अहमदाबाद बस के नीचे दब गई, जिससे उनकी मौत हो गई। बस में सवार रहे सभी यात्रियों के जिला मुख्यालय के रैन बसेरा में रुकने की व्यवस्था की गई है।

अमरकंटक से उज्जैन जा रहे थे यात्री

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार लगभग साढ़े चार बजे जिला मुख्यालय से अमरकंटक मुख्य मार्ग पर ग्राम सिमरिया तिराहे के पास बस पलटी है। गुजरात की बस क्रमांक जीजे 18 एक्स 2566 अमरकंटक से उज्जैन जा रही थी। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। बताया गया कि सामने से एक स्कूल बस आ रही थी। उसी बीच बाइक सवार भी निकला। इन्हीं को बचाने के चक्कर में बस चालक ने सड़क के नीचे वाहन उतार दिया। मिट्टी में फिसल जाने से बस सड़क किनारे पलट गई।

ये हुए घायल

  • सरोज पति जगदीश कुशवा (35 वर्ष) निवासी ग्राम जसोदा थाना जसोदा जिला गांधीनगर गुजरात।
  • वाली बेन पति विरा भाई रोहित (65 साल) निवासी गिजाबो थाना नरोडा जिला अहमदाबाद।
  • चंद्रिका पति अलविन भाई बुनोतर (52 साल) निवासी मारुती 3 मकान नं. 14 थाना सिखवा जिला अहमदाबाद।
  • बाबू भाई पिता सन्ना भाई परमार (68 साल) निवासी ई 704 सयानी समरूधी थाना निकोल जिला अहमदाबाद।
  • राजनमीरा बेन पति नरेश बेन उम्र (50 साल) निवासी अनिल स्टार्च मिल के सामने आशापुरा एपाटमेंट सरसपुर थाना सरसपुर अहमदाबाद।
  • बीरा भाई पिता दाना भाई रोहित (70) साल निवासी नरोडा थाना नरोडा जिला अहमदाबाद।
  • राजन हिना बेन पति हसमुख भाई (45 साल) निवासी अनिल स्टार्च मिल के सामने आशापुरा एपाटमेंट सरसपुर थाना सरसपुर अहमदाबाद।
  • बाबू भाई पिता काला भाई राठौर (60 साल) निवासी ग्राम सामेत्री थाना रखयाल जिला गांधीनगर।

शव को अस्पताल में रखवाया है

यात्रियों से भरी बस पलटने से 50 वर्षीय महिला की मौत हुई है। आठ यात्री घायल हैं। सभी घायलों को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतका के शव को अस्पताल में ही रखा गया है। परिजन जैसा कहेंगे उस आधार पर अंतिम संस्कार का निर्णय लिया जाएगा। यदि वे गुजरात शव ले जाना चाहते हैं तो उन्हें पूरी व्यवस्था कराई जाएगी। सभी यात्रियों के रैन बसेरा में रुकने की पूरी व्यवस्था की गई है। – संजीव कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डिंडौरी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.