Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

सड़क खोदकर बनाना भूले ठेकेदार, उखड़े चैंबर बन रहे हादसों का सबब

48

शिवपुरी। नगर पालिका क्षेत्र में कई वार्डों में विभिन्न योजनाओं के तहत सड़कों का निर्माण किया जाना है। इन सड़कों के निर्माण के टेंडर, वर्क आर्डर सब हो चुके हैं लेकिन हालात यह है कि नगर पालिका के ठेकेदारों ने सड़क बनाने के लिए काम तो महीनों पहले चालू कर दिया है, लेकिन आज तक काम खुदाई से आगे नहीं बढ़ सका है।

सड़कें खोदने के बाद आज तक ठेकेदार लौट कर सड़क पर नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में सड़कों की हालत दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। सीवर लाइन के चेम्बर उखड़ना शुरू हो गए हैं, इसके अलावा यह आए दिन किसी न किसी हादसे का सबब भी बन रहे हैं। यह हालात सिर्फ एक वार्ड नहीं कई वार्डों के हैं।

लोगों का कहना है कि इन खुदी हुई सड़कों पर चलता काफी मुश्किल हो रहा है। कुछ वार्डों में तो हालात यह हैं कि सड़क निर्माण के लिए गिट्टी तक बिछा दी गई है, जिसके कारण आए दिन गाड़िया फिसल रही हैं और कभी-कभी तो यह गिट्टियां उचट कर लोगों को घायल भी कर देती हैं। इसके बाबजूद कोई भी जिम्मेदार इन सड़कों के निर्माण की सुध लेने तक को तैयार नहीं है।

फूट रहीं पाइप लाइन, नहीं आ पा रही स्कूल बसें

कालोनियों में यह सड़क खुदने के कारण पानी की पाइप लाइन ऊपर निकल आई हैं जो आए दिन फूट जाती हैं। इसके अलावा चेंबरों के निकलने की वजह से स्थिति यह हो गई है कि बच्चों की स्कूल बसें कालोनियों में नहीं आ पा रही हैं। इस कारण लोगों को अपने बच्चों को लेने और छोड़ने के लिए कालोनी के बाहर तक जाना पड़ रहा है।

गालियों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण कई बार तो रात के अंधेरे में उखड़े हुए चैम्बर और नालियों की चपेट में आकर कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। सीएमओ, अध्यक्ष, इंजीनियर, ठेकेदार किसी ने नहीं सुनी

खुदी हुई सड़कों और पाइप लाइन को लेकर जब वार्ड क्रमांक-18 की पार्षद रीना शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि मैं एक तो टंकी की पाइप लाइन बदलने को लेकर और सड़क के निर्माण के संबंध में नगर पालिका सीएमओ, नगर पालिका अध्यक्ष, इंजीनियर सचिन चौहान सहित ठेकेदार को भी आवेदन दे चुकी हूं, परंतु हालात यह है कि कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। यह हालात वार्ड क्रमांक-18 के अलावा वार्ड क्रमांक-10 के भी हैं।

पिछले डेढ़ महीने से सड़क खुदी हुई पड़ी है। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि स्कूल बसें कालोनी में नहीं आ पा रहीं। पैदल चलने से लेकर गाड़ियों से निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -रजनी जैन, वार्डवासी, वार्ड-18

हमारे वार्ड की सड़क पिछले डेढ़ महीने से खुदी पड़ी हुई है। हालात यह हो गए हैं कि आए दिन मोटरसाइकिल और कार से गिट्टी उचड़कर लोगों को लगती है। इसके अलावा कई जगह पर चेम्बर टूटने लगे हैं। एक जगह तो नाली के कारण गाड़ी चढ़ाना तक मुश्किल हो गया है। कुल मिलाकर कहीं कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। -अभिनंदन जैन, वार्डवासी, वार्ड-10

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.