Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

छुट्टियों पर नैनीताल निकले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रास्ते में हुए कार एक्सीडेंट का शेयर किया VIDEO

64

वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन को लेकर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करने वाले मोहम्मद शमी काफी चर्चा में हैं। दरअसल, शमी ने कार एक्सीडेंट के बाद लोगों की जान बचाई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर करते हुए लिखा है कि मैं किसी की जान बचाकर बहुत खुश हूं।

शमी ने लिखा, ‘वह बहुत भाग्यशाली है, भगवान ने उसे दूसरा जीवन दिया। उनकी कार मेरे सामने नैनीताल के पास पहाड़ी वाली सड़क से नीचे गिर गई। हमने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।’

 वीडियो में शमी घायल शख्स के हाथ में पट्टी बांध रहे हैं। इस दौरान मौके पर कई लोग खड़े थे और एक सफेद रंग की कार एक पेड़ से टकराई हुई भी दिखाई दे रही है।

 बता दें कि शमी ने हाल ही में  वर्ल्डकप में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए। वर्ल्डकप के खत्म होने के बाद वह छुट्टियों पर  नैनीताल जा रहे थे कि रास्ते में शमी ने एक कार एक्सीडेंट को देखा और फिर फौरन उनकी मदद की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.