Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग... 'अपराध से नफरत करो, अपराधी से नहीं': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कैदियों के बनेंगे पहचान...

गोपाष्टमी 20 नवंबर को, इसी दिन भगवान कृष्ण के सामने इंद्रदेव ने मानी थी हार

51

इंदौर। हिंदू धर्म में कार्तिक माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। दीपावली की बाद छठ पर्व सबसे बड़ा त्योहार आता है और इसी दौरान गोपाष्टमी व्रत भी रखा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, हर साल गोपाष्टमी तिथि कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है। इस साल गोपाष्टमी व्रत 20 नवंबर 2023, सोमवार को रखा जाएगा। जिसमें भगवान कृष्ण और बलराम के साथ-साथ गौ माता की पूजा की जाती है।

गोपाष्टमी पूजन का शुभ मुहूर्त

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस साल गोपाष्टमी तिथि का आरंभ 20 नवंबर को सुबह 05:21 बजे होगा और अष्टमी तिथि 21 नवम्बर को सुबह 03:16 बजे समाप्ति होगी। गोपाष्टमी पूजन का महत्व उत्तर भारत में ज्यादा है और यह त्योहार मथुरा, वृन्दावन तथा ब्रज के अन्य क्षेत्रों में अधिक प्रसिद्ध है।

गोपाष्टमी व्रत को लेकर ये है पौराणिक कथा

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पूजा के दिन ही गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा (छोटी उंगली) पर उठा लिया था। इस दौरान इंद्रदेव ने लगातार 7 दिनों तक बारिश की थी, लेकिन आखिरकार इन्द्र देव ने गोपाष्टमी के दिन अपनी पराजय स्वीकार कर ली थी।

इंद्रदेव को भेंट नहीं दी तो हो गए नाराज

पौराणिक ग्रंथों में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को इन्द्र देव को दी जाने वाली वार्षिक भेंट देने से रोकने का सुझाव दिया था। भगवान कृष्ण के इस सुझाव को जब ब्रजवासियों ने मान लिया था तो इन्द्र देव नाराज हो गए थे और ब्रज क्षेत्र को बाढ़ में डुबाने का फैसला किया था। भगवान कृष्ण ने ब्रज के लोग तथा उनके पशु धन को गोवर्धन पर्वत की विशाल छत्रछाया के नीचे सुरक्षित कर लिया था। यही कारण है कि गोपाष्टमी पर गायों, बछड़ों को सजाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.