Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

भिंड में कांक्रीट मिक्सर में दबने से मजदूर की मौत, मशीन में ऑयल लीकेज को कर रहा था ठीक

74

भिंड: शहर में कांक्रीट मिक्सर मशीन में ऑयल लीकेज को सही करते समय एक युवक की रोलर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर अटेर रोड रेलवे क्रासिंग से पहले चंदनपुरा में हुई। युवक को रोलर के नीचे दबा देखकर साथ में काम करने वाले लोगों ने बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन शव बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

मिक्सर मशीन ठीक करने की कोशिश कर रहा था

जानकारी के अनुसार शहर में अटेर रोड पर चंदनपुरा के पास सीसी सड़क बनाई जा रही है। सड़क बनाने के लिए गिट्टी, रेत-सीमेंट का मिश्रण तैयार करने के लिए कांक्रीट मिक्सर वाहन का उपयोग किया जा रहा है। सोमवार को मिक्सर में ऑयल लीकेज कर रहा था, जिसे 24 वर्षीय रेनू बघेल रोलर के नीचे घुसकर सही कर रहा था। इसी दौरान राेलर के नीचे कोई उपकरण टाइट करते समय वह एकदम स्लिप हो गया। इससे मिश्रण तैयार करने वाला रोलर रेनू के ऊपर गिर गया, जिसमें वह बुरी तरह दब गया।

साथी मजदूरों ने युवक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। इसके बाद देहात थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों की सहायता से रोलर को ऊपर उठाकर शव को बाहर निकाला और पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

12 दिन पहले ही काम करने आया था रेनू

रेनू शिवपुरी जिले के नरवल बिलौली का रहने वाला था। रेनू के चचेरे भाई दीनदयाल बघेल ने नईदुनिया को फोन पर बताया कि रेनू गांव के 10-15 अन्य लोगों के साथ करीब 12 दिन पहले ही भिंड काम करने के लिए गया था। रेनू दो भाई थे। बड़ा भाई रिंकू बघेल गांव में रहता है। मेंपिता किसान हैं जबकि मां केशकली गृहणी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.