Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कान पकड़े… तो कभी माथे पर चिपकाया सिक्का, बच्चों संग मस्ती करते नजर आए पीएम मोदी

39

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों से काफी लगाव है। जब भी उन्हें समय मिलता है तो वह बच्चों संग मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी बच्चों को अपने सिर पर सिक्का चपका कर जादू करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस वीडियो को लोगों द्धारा खूब पसंद किया जा रहा है।

मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- “मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल! उनकी ऊर्जा और उत्साह मन को उत्साह से भर देते हैं।” प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी ने एक परिवार से मुलाकात की थी। इस दौरान परिवार के साथ बच्चे भी मौजदू थे। पीएम मोदी ने मिलने आए बच्चों के साथ खूब मस्ती की। प्रधानमंत्री ने पहले दोनों बच्चों के कान पकड़कर हिलाया। इसके बाद एक सिक्के को सिर पर चिपका कर बच्चों को एक ट्रिक दिखाया। पीएम मोदी ने बच्चों से भी ऐसा करने को कहा। पीएम मोदी को अक्सर छोटे बच्चों के साथ इस छोटे से खेल का आनंद लेते देखा गया है।

पीएम मोदी के इस वीडियो को बीजेपी ने भी अपने आधिकारिक हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है- बच्चों के साथ बच्चे बन जाते हैं मोदी जी…। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 456.2K व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर यूजर भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रोहित सिन्हा नाम के एक यूजर ने लिखा- “अपने देशवासियों को अपना प्यार देते हुए हमारे देश के सच्चे प्रधानसेवक, पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद।”

इससे पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षा बंधन मनाया। बच्चों ने मुस्कुराते हुए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और उन्हें पवित्र धागा बांधा। जैसे ही लड़कियों ने राखी बांधी, पीएम मोदी ने स्नेह भरी मुस्कान के साथ उनका स्वागत किया, उनसे बातचीत की और उनके नाम पूछे। एक मनमोहक क्षण में, जब पीएम मोदी झुककर उसे आशीर्वाद देने के लिए आगे बढ़े तो उनमें से एक लड़की ने उनके गाल पर चुम्बन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.