Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ...

भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने का सपना केवल बीजेपी पूरा कर सकती है, जयपुर में बोले गडकरी

44

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने का सपना केवल भारतीय जनता पार्टी ही पूरा कर सकती है। गडकरी जयपुर के झोटवाड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा, ‘देश को दुनिया की महाशक्ति बनानी है..गांव गरीब मजदूर किसान को भय, भूख, आतंक एवं भ्रष्टाचार से मुक्त करना है… हमारे देश को विश्व गुरु बनाना है। आत्मनिर्भर भारत बनाना है और यह सपना केवल भाजपा पूरा कर सकती है।’

भाजपा नेता ने कहा, ‘हम अपने लिये काम नहीं करते, हम देश के लिये काम करते हैं, गरीब के लिये काम करते हैं और इसलिये यह चुनाव केवल आपके राज्य की नहीं बल्कि हिन्दुस्तान की तकदीर बदलने वाला चुनाव है।’ इसके साथ ही गडकरी ने कहा कि पांच साल के अंदर देश में डीजल, पेट्रोल की गाड़ियां लगभग नहीं दिखेंगी केवल इलेक्ट्रिक की, इथेनॉल व हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियां दिखेंगी।

गडकरी ने कहा अगर राजस्थान का विकास होगा तो देश का विकास होगा.. राजस्थान के किसानों को खुशहाली मिलेगी तो देश के किसानों को मिलेगी.. राजस्थान में प्रगति और समृद्धि, सम्पन्नता आएगी तो देश में आयेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘यह चुनाव हिन्दुस्तान की प्रगति बनाने वाला चुनाव है। हमको घर घर जाना होगा, विश्वास को जगाना है, भाजपा को जिताना होगा।’ उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.