Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के निशाने पर भारतीय दूतावास, नियमित कामकाज बाधित करने की धमकी

26

कनाडा के वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक  शिविर दौरान  खालिस्तान समर्थक तत्वों ने विरोध प्रदर्शन किया और भविष्य में भी  ऐसी गतिविधियों को बाधित करने की धमकी दी है। वैंकूवर में भारत के वाणिज्य दूतावास ने  यह  कांसुलर शिविर   ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफ़ोर्ड में खालसा दीवान सोसाइटी का गुरुद्वारा में भारत सरकार के पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जारी करने के लिए  आयोजित किया था। इस बीच प्रदर्शनकारी  गुरुद्वारा के बाहर जमा हो गए और वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को बाद में स्थानीय पुलिस द्वारा बाहर निकालना पड़ा।

अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने कहा है कि जहां भी भारतीय अधिकारी जाएंगे, खालिस्तान समर्थक  उन्हें जवाबदेह ठहराने की कोशिश करेंगे। एसएफजे जनरल-काउंसल गुरपतवंत पन्नू ने एक बयान में कहा कि खालिस्तान समर्थक सिख भारतीय राजनयिकों को चुनौती देने जा रहे हैं क्योंकि वे सामुदायिक कार्यक्रमों की आड़ में जासूसी नेटवर्क स्थापित कर रहे हैं।

SFJ ने बुधवार को पोस्टर जारी कर ऐसे शिविरों को बंद करने की धमकी दी, जो 18 और 19 नवंबर को ग्रेटर टोरंटो एरिया (GTA) में होने वाले हैं। इनमें से  एक शिविर गुरुद्वारे में  होना है जबकि अन्य दो  हिंदू मंदिरों में  आयोतिक किए जाएंगे। इसी तरह का एक पोस्टर मेट्रो वैंकूवर क्षेत्र के लिए भी जारी किया गया था, जहां 19 नवंबर को दो गुरुद्वारों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाने हैं। इसमें सास्काटून, सस्केचेवान के एक स्कूल में आयोजित होने वाले एक अन्य शिविर की सूची दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.