Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

गाजियाबाद में कवि कुमार विश्वास के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मी और डॉक्टर में मारपीट

51

गाजियाबाद: प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के काफिले पर बुधवार दिन में हमला हो गया। यह जानकारी उन्होंने खुद एक्स के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि उनके साथ चल रही सुरक्षाकर्मियों की कार पर एक अन्य कार ने हमला कर दिया। कार पर दोनों तरफ से टक्कर मारने की कोशिश की गई। बुधवार को कवि कुमार विश्वास गाजियाबाद से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उनके काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मी पर हमला किया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

घटना के समय कुमार विश्वास अलीगढ़ जा रहे थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए कुमार विश्वास ने अपने सोशल मीडिया हेंडल (x) पर लिखा कि “आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की। जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो, उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया।पुलिस को रिपोर्ट कर दी है। कारण पता नहीं चल पाया। ईश्वर सब को सुरक्षित रखे। आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार।”

मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा

कवि कुमार विश्वास की सोशल मीडिया पर दी हुई जानकारी के मुताबिक हिंडन नदी के पास किसी कार ड्राइवर ने उनके काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों की कार को दोनों ओर से टक्कर मार दी। फिर जब नीचे उतरकर उस व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसने केंद्रीय बलों सुरक्षाकर्मियों और यूपी पुलिस के सिपाही पर भी हमला कर दिया। मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें एक डॉक्टर ने कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक पल्लव वाजपेयी नामक डॉक्टर ने कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर ही मारपीट का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि हिंडन नदी के पास कुमार विश्वास के काफिले की गाड़ी को ओवरटेक करने की वजह से विवाद हो गया। इस मारपीट में डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनका आरोप है कि सिविल ड्रेस पहने सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.