Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

डर के मारे जोर-जोर से रोने लगा बच्चा, फिर भी युवक कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने पर अड़ा रहा

51

देश के महानगरों में कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि छोटे बच्चे इन्हें देखकर सहम जाते हैं। ठीक ऐसा ही एक नजारा नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में देखने को मिला, जब लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने की जिद पर अड़ गया। जबकि लिफ्ट में पहले ही मौजूद एक बच्चा कुत्ते को देखकर डर जाता है और जोर-जोर से रोने लगता है। लेकिन यह सब देखकर युवक भी कुत्ते को उसी लिफ्ट में ले जाने की जिद करता है। गार्ड ने युवक को समझाया लेकिन नहीं माना। इसके बाद जब एक महिला उसे समझाने लगी तो वह उससे बहसबाजी करने लगा। इस सारी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बच्चा उतर जाएगा, मैं कुत्ते को लेकर जाऊंगा
दरअसल, पूरी घटना नोएडा वेस्टके गौर सिटी 7th एवेन्यू की है, जहां पर सोमवार शाम को एक युवक अपने कुत्ते को घूमाने के बाद वापस फ्लैट पर ले जा रहा था। जब युवक अपने कुत्ते को लेकर लिफ्ट के पास पहुंचा तो लिफ्ट में पहले से ही मौजूद एक बच्चा कुत्ते को देखकर डर गया और जोर-जोर से रोने लगा। इस पर गार्ड ने युवक से कहा कि बच्चा बहुत डरा हुआ है और आप दूसरी लिफ्ट ले चलें जाएं या फिर बाद में जाए। इस पर युवक भड़क गया और गार्ड के साथ बहसबाजी करने लगा। उसने कहा कि बच्चा उतर जाएगा, लेकिन मैं कुत्ते को लेकर जाऊंगा।

वीडियो रिकॉर्डिंग का पता चलने पर गया युवक
गार्ड के बाद एक महिला ने युवक को टोका और कहा कि  बच्चा पहले से ही लिफ्ट में मौजूद है और वह कुत्ते की वजह से डर रहा है। इसलिए आप अपने कुत्ते को किसी दूसरी लिफ्ट से ले जाएं या बाद में चले जाएं। लेकिन युवक नहीं माना और कहने लगा कि बच्चा लिफ्ट से बाहर आ जाए और मैं कुत्ते को लेकर उसकी लिफ्ट में जाऊंगा। इस बात युवक और महिला के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। जब महिला ने कहा कि वह इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रही है और इसे वायरल कर देगी। तो युवक वहां से चला गया।

शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई 
इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुत्ते को लेकर बहसबाजी हो रही है, लेकिन किसी भी व्यक्ति की तरफ से कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है। थाना प्रभारी के अनुसार अगर हमें किसी की तरफ से शिकायत मिलती है तो पुलिस नियम के मुताबिक कार्रवाई करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.