Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बड़ा कदम, रायपुर रेल मंडल में पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र... दीपावली और छठ पूजा पर रेलवे की बड़ी तैयारी, रायपुर, दुर्ग और भिलाई में यात्रियों की भीड़ संभालने के ... महतारी वंदन योजना के लाभ से बाहर हुईं 2.69 लाख महिलाएं, कांग्रेस ने सीएम विष्णुदेव साय से मांगा जवाब रायपुर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ट्रेनों की लेटलतीफी और रिजर्वेशन किल्लत पर रेल प... भारत निर्वाचन आयोग के ECINNet ऐप को बढ़ावा देने के लिए झारखंड में चलाया गया विशेष सोशल मीडिया अभियान... धनतेरस और दीपावली पर रांची पुलिस मुस्तैद, बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात होंगी 50% महिल... पलामू में दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी ने दी थी पति की सुपारी, 1.5 लाख में हत्या करवाने वाली पत्नी ... पलामू में 40 लाख की ब्राउन शुगर के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने इंटर स्टेट ड्रग नेटवर्क का क... जमशेदपुर में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रघुवर दास ने कांग्रे... धनबाद CMPFO के 1,390 करोड़ के निवेश घोटाले में CBI जांच शुरू, DHFL केस में पूर्व कमिश्नर और वाधवान ब...

गाजियाबाद में कवि कुमार विश्वास के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मी और डॉक्टर में मारपीट

50

गाजियाबाद: प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के काफिले पर बुधवार दिन में हमला हो गया। यह जानकारी उन्होंने खुद एक्स के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि उनके साथ चल रही सुरक्षाकर्मियों की कार पर एक अन्य कार ने हमला कर दिया। कार पर दोनों तरफ से टक्कर मारने की कोशिश की गई। बुधवार को कवि कुमार विश्वास गाजियाबाद से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उनके काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मी पर हमला किया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

घटना के समय कुमार विश्वास अलीगढ़ जा रहे थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए कुमार विश्वास ने अपने सोशल मीडिया हेंडल (x) पर लिखा कि “आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की। जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो, उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया।पुलिस को रिपोर्ट कर दी है। कारण पता नहीं चल पाया। ईश्वर सब को सुरक्षित रखे। आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार।”

मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा

कवि कुमार विश्वास की सोशल मीडिया पर दी हुई जानकारी के मुताबिक हिंडन नदी के पास किसी कार ड्राइवर ने उनके काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों की कार को दोनों ओर से टक्कर मार दी। फिर जब नीचे उतरकर उस व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसने केंद्रीय बलों सुरक्षाकर्मियों और यूपी पुलिस के सिपाही पर भी हमला कर दिया। मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें एक डॉक्टर ने कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक पल्लव वाजपेयी नामक डॉक्टर ने कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर ही मारपीट का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि हिंडन नदी के पास कुमार विश्वास के काफिले की गाड़ी को ओवरटेक करने की वजह से विवाद हो गया। इस मारपीट में डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनका आरोप है कि सिविल ड्रेस पहने सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.