Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

जबलपुर में लोगों ने कर रखी है इस दिन के लिए तैयारी, पढ़ें क्‍या है खास

58

जबलपुर। भारत एक लोकतांत्रित देश है। यहां चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की मतदान के जरिए ही चुनाव होता है। इसलिए हमारे देश में वोट का महत्व बहुत ज्यादा है। सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। चाहे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव हर पांच वर्ष बाद चुनाव की प्रक्रिया होती है। इसलिए चुनाव में वोट डालना जरूरी होता है।

लोकतंत्र में वोटरों का कर्तव्य और जिम्मेदारी

लोकतंत्र में वोट डालना वोटरों का कर्तव्य और जिम्मेदारी बनती है। जितनी ज्यादा संख्या मे मतदान होगा, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा के चुनाव में प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें जिससे समाज, राज्य और देश की भलाई हो सके। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मतदान के लिए अपील की जा रही है। जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए जागरूक हो सकें। इस होड़ में नए मतदाता भी जुट गए हैं।

सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता

मध्यप्रदेश को सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है, इसलिए प्रत्येक मतदाता को वोट अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में सभी की सहभागिता अनिवार्य है, ताकि हम एक योग्य व्यक्तित्व को अपनी आवाज उठाने के लिये विधानसभा में भेज सकें। पार्टियां बहुत हैं, प्रत्याशी असंख्य हैं, हमें विकास के तराजू पर तौलकर उसे वोट देना है, जो न केवल योग्य हो, बल्कि समर्पण का भाव भी हो। देवा झारिया

सभी निभाएं अपना कर्तव्य

मतदान हमारे देश निर्माण के लिए एक अहम कर्तव्य है जो हर भारतीय को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए। हम सभी को अपनी उंगली पर लगाई गई स्याही का महत्व समझना चाहिए और उसकी शक्ति का उपयोग करके राष्ट्रहित में अपना पूर्ण सहयोग देना चाहिए। मतदान के लिए सही प्रत्याशी को ही वोट करें, जोकि वास्तव में अपने इलाके और लोगों के प्रति गंभीर हो। अगर हम मतदान करके अपने इलाके का अच्छा प्रतिनिध चुनेंगे तो वह हलके की समस्याओं को दूर करेगा। लोगों के सुख दुख में शामिल होगा। वेदिका पटेल

सभी को करना चाहिए मतदान

मतदान का एक बड़ा महत्व है। जहां लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं मतदान केंद्र पर भी उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न आए, इसके लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रत्येक मतदाता का यह फर्ज बनता है, कि वह लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में हर हाल में भाग ले। लेकिन पूरी तरह से जागरूक होकर अच्छे प्रत्याशी को ही मतदान करें, जोकि पांच साल तक अपने हलके के विकास के अलावा लोगों की सेवा कर सके।

सौम्या सिंघई

मतदान में जरूर भाग लें

मतदान करना बहुत ही जरूरी है। मतदान से ही हम अपने इलाके के लिए अच्छा प्रतिनिधि चुनते हैं। मतदान से ही राज्य में सरकार का गठन होता है। हमारे देश में अपना प्रतिनिधि और अपनी मनचाही सरकार चुनने का यही एक तरीका है। यही हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। इसलिए प्रत्येक मतदाता को मतदान में जरूर भाग लेना चाहिए। कई लोग यह सोचकर मतदान करने ही नहीं जाते कि हमें चुनाव से क्या लेना है। यह गलत सोच है।

सावनी अग्रवाल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.