Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

सरकार ने 52 लाख सिम कार्ड किए बंद, 8 लाख बैंक वालेट अकाउंट को भी किया फ्रीज

68

नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने मोबाइल सिम कार्ड बेचने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने देश में लगातार सामने आ रही धोखाधड़ी की घटनाओं के बाद ये सिम बेचने वालों के लिए सख्त नियम बनाए हैं।

विभाग के पास ऐसे मामले सामने आए थे जिसमें एक व्यक्ति के डाक्यूमेंट्स का उपयोग करके हजारों सिम कार्ड जारी कर दिए गए। इस तरह की धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद इनके खिलाफ सरकार ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अब देश में सिम कार्ड खरीदने से लेकर इसे एक्टिवेट करने तक के लिए सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं।

सिम कार्ड के जरिए धोखाधड़ी पर एक्शन में सरकार

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक सरकार ने धोखाधड़ी में शामिल 52 लाख सिम कार्ड बंद कर दिए हैं। 60 हजार वाट्सएप अकाउंट को भी ब्लाक कर दिय गया है। सिम कार्ड बेचने वाले डीलर्स को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है। इसके साथ ही धोखाधड़ी करने वाले 300 लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी कर पैसा ट्रांसफर करने के लिए उपयोग किए जा रहे 8 लाख बैंक वालेट अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है।

ये है सिम कार्ड बेचने के लिए नए नियम

– सभी टेलीकाम कंपनियों को सिम कार्ड बेचने के लिए दुकानों का केवायसी अनिवार्य रूप से कराना होगा।

– केवायसी कराए बिना सिम कार्ड बेचते हुए पकड़े जाने पर हर दुकान के हिसाब से 10 लाख रुपये का फाइन लगेगा।

– दूरसंचार विभाग द्वारा जारी किए गए यह नए नियम एक अक्टूबर की तारीख से लागू हो जाएंगे। सभी दूरसंचार कंपनियों को 30 सितंबर तक अपनी दुकानों का केवायसी करवाना होगा।

सिम कार्ड लेने के लिए नए नियम

सिम कार्ड खरीदने के लिए भी नय नियम बनाए गए हैं। इसमें अगर आपका सिम कार्ड खो जाता है या खराब हो जाता है तो इसके लिए वापस सिम कार्ड जारी कराना होगा। पहले सिम कार्ड खरीदते वक्त की आधार नंबर लिया जाता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.