Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खाद नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, वाहन चालक हुए परेशान

45

खंडवा। यूरिया और खाद नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को इंदौर रोड पर चक्का जाम कर दिया। किसान यहां जिला विपणन कार्यालय में यूरिया और खाद लेने के लिए आए थे। इस दौरान उन्हें खाद देने से इनकार कर दिया गया।

किसानों का कहना है कि अधिकारी खाद का स्टॉक खत्म होने की बात कह रहे हैं। जबकि गोदाम में खाद भरपूर मात्रा में है। किसानों ने कहा कि हम चार दिनों से यूरिया खाद के लिए भटक रहे हैं लेकिन खाद नहीं दिया जा रहा है। करीब एक घंटे तक किसान रोड पर बैठकर हंगामा करते रहे। इस दौरान रोड पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बड़े वाहनों के साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती रही।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

चक्काजाम की सूचना मिलने पर मौके पर पदमनगर थाना प्रभारी अशोक सिंह पहुंचे। उन्होंने किसानों की बात अधिकारियों से करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान चक्काजाम समाप्त करके पुलिस के साथ विपणन संघ कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारी चर्चा के बाद खाद देने पर राजी हो गए। मौके पर अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले भी पहुंचे। उन्होंने किसानों को व्यवस्थित रूप से खाद दिलाने का आश्वासन दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.