Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

तेलंगाना: ‘सत्ता में आने पर हल्दी किसानों को 15,000 रुपए प्रति क्विंटल दिलवाएंगे’, राहुल गांधी का आश्वासन

39

तेलंगाना के जगतियाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि हल्दी किसानों को प्रति क्विंटल 12,000 रुपये से 15,000 रुपये तक के हिसाब से समर्थन मूल्य मिले। यहां पार्टी की ‘विजयभेरी’ यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो यह भी सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी हर फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 500 रुपये अधिक मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां चीनी मिल को दोबारा शुरू करेगी।

सत्ता में आने पर जाति जनगणना कराएंगे
राहुल गांधी ने दोहराया कि अगर सत्ता में आए तो कांग्रेस तेलंगाना सहित भारत में जातिगत जनगणना कराएगी। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह तत्कालीन कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) शासन द्वारा कराई गई जाति जनगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। राहुल ने कहा, ‘‘दिल्ली (केंद्र में) सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पिछले आंकड़े जारी करेगी और नई जाति जनगणना भी कराएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने पर पार्टी तेलंगाना में भी जाति जनगणना कराएगी।

बीआरएस-भाजपा पर साधा निशाना 
वायनाड सांसद ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पर निशाना साधते हुए कहा वे मिलीभगत से काम करते हैं और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाला संगठन संसद में भाजपा का समर्थन करता है। राहुल ने कहा कि तेलंगाना के साथ उनका रिश्ता पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय से रहा है।

उन्होंने दोहराया कि राज्य में आगामी चुनाव दोराला (सामंती सरदारों के) तेलंगाना और प्रजाला (आम जनता के) तेलंगाना के बीच है। इस बीच, गांधी यहां एक रोड शो के दौरान सड़क किनारे एक ढाबे में रुके और डोसा बनाने में हाथ आजमाया। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बच्चों को कुछ चॉकलेट भी दीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.