Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MP के इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब भी खाली रह गईं एक लाख सीटें, अंतिम चरण में 5391 प्रवेश

50

भोपाल । तकनीकी शिक्षा संचालनालय (डीटीई) द्वारा इंजीनियरिंग कालेजों में खाली सीटाें को भरने के लिए एक अतिरिक्त चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया और चलाई गई। डीटीई ने 20 अक्टूबर तक विशेष चरण चलाकर प्रवेश बढ़ाने का प्रयास किया था। इस चरण में कुल सीटों में से मात्र 5391 प्रवेश हुए हैं। इस तरह 20 कोर्सों की 2.47 लाख सीटों में से करीब 1.45 लाख सीटों पर प्रवेश हुए हैं, जबकि करीब 1.02 सीटें खाली हैं।

इस चरण में इंजीनियरिंग में मात्र 710 प्रवेश हुए हैं। कुल मिलाकर इंजीनियरिंग की सभी ब्रांचों में 40,424 प्रवेश हुए । करीब 30 हजार सीटें खाली रह गई हैं। हालांकि बीई में पिछले वर्ष की अपेक्षा तीन हजार अधिक प्रवेश हुए हैं। पिछले साल बीई में 37 हजार 886 प्रवेश हुए थे।

बता दें, कि डीटीई ने प्रवेश के लिए 17 से 20 अक्टूबर तक स्पेशल राउंड चलाकर प्रवेश बढ़ाने का प्रयास किया था। डीटीई इसमें ज्यादा सफल नहीं हुआ है। विभाग ने इससे पहले 30 जून से काउंसलिंग शुरू की थी। दो मुख्य राउंड के साथ एक सीएलसी राउंड चलाया गया था।

एमबीए की करीब 27 हजार सीटें खाली रह गई

वहीं कुल सीटों की बात की जाए तो इस चरण में मात्र 5391 प्रवेश हुए हैं। एमबीए में सर्वाधिक 2900 एडमिशन हुए । प्रदेश में एमबीए की 67,946 सीटे हैं। इनमें से 40,325 सीटों पर प्रवेश हुए हैं, जबकि 27621 सीटें खाली हैं। हालांकि बीई व बीटेक की सीटें ज्यादा खाली नहीं है, लेकिन आर्टिफिशयल इंटेलीजेंसी सहित कई कंप्यूटर से जुड़े नए पाठ्यक्रम शुरू होने के कारण इस बार एमबीए में कम प्रवेश हुए हैं। क्वालिफाइंग राउंड में 16,833 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। वहीं बी व डी फामेर्सी की कुल 26,540 सीटों में करीब 21,153 सीटें भरी हैं और पांच हजार सीटें खाली रह गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.