Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

अगर पैरों पर हैं ऐसे निशान, तो बेहद लकी हैं आप, खूब मिलती है तरक्की

46

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में हमारे जीवन से जुड़ी चीजों के बारे में बताया गया है, जिसमें हस्तरेखा शास्त्र भी शामिल है। कहा जाता है कि पैरों की बनावट या उन पर बने निशान व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अलग-अलग संकेत देते हैं। ये निशान व्यक्ति के जीवन से जुड़े होते हैं। साथ ही ये बताते हैं कि व्यक्ति किस्मत वाला है और उसे जीवन में खूब तरक्की मिलने वाली है। आइए, जानते हैं उन खास निशान के बारे में।

पैरों के तलवे पर निशान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी के पैर के तलवे पर धनुष, सूर्य, चंद्र, ध्वजा, कलश, कमल का फूल, पंखा, शंख, गदा, मछली या तीर का निशान हो, तो ऐसे लोग देवी लक्ष्मी का प्रतीक माने जाते हैं। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं होती।

एक समान उंगलियां

यदि पैरों की उंगलियां दाहिनी ओर मुड़ी हुई, मुलायम या एक समान हों, तो ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। ये लोग अपने जीवन में हर तरह का सुख पाते हैं।

गुलाबी या लाल तलवे

यदि व्यक्ति के पैरों के तलवे ज्यादा गुलाबी या लाल रंग के हों, तो ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। इसके अलावा, उन्हें अपने करियर में बहुत जल्दी पदोन्नति मिलती है।

खूबसूरत पैर

यदि किसी महिला के पैर के तलवे चलते समय जमीन को स्पर्श होते हैं, तो वह बहुत भाग्यशाली होती है। इसका अर्थ होता है कि जिससे उसकी शादी होगी, उसे कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.