Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

उमरिया में भी सख्‍ती, दशहरे में शस्त्र पूजा पर आचार संहिता का सूतक

35

उमरिया। इस साल दशहरे पर शस्त्र पूजन होना मुश्किल लग रहा है। इसकी वजह यह है कि आचार संहिता लग चुकी है और शास्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। इस स्थिति में लाइसेंस धारी लोगों को अपने शस्त्र थाने में जमा करने होंगे। कलेक्टर ने यह आदेश जारी कर दिया है की शस्त्र लाइसेंस निलंबित हो गए हैं अतः सभी शस्त्र धारक अपने शस्त्र थानों में जमा करें। यदि दशहरे के पहले शस्त्र जमा करने के लिए जोर डाला जाता है तो निश्चित तौर पर लोग अपने शास्त्रों की पूजा नहीं कर सकेंगे।

यह है कलेक्टर का आदेश

भारत निर्वाचन आयोग व्दारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा 9 अक्टूबर को कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुध्देष कुमार वैद्य ने जिला उमरिया की भौगोलिक सीमांतर्गत समस्त अनुज्ञप्तिधारियों की शस्त्र अनुज्ञप्तियाँ निलंबित कर अनुज्ञप्तियों में धारित शस्त्र सम्बन्धित क्षेत्र के पुलिस थानों में जमा कराने के निर्देष दिए है।

अस्त्र शस्त्र थाने में जमा कराकर अनुज्ञप्तिधारी को पावती अनुदत्त करेंगे

जिला निर्वाचन अधिकारी ने भौगोलिक सीमांन्तर्गत आने वाली समस्त शस्त्र अनुज्ञप्तियों को चुनाव सम्पन्न होने तक के लिए निलंबित कर दिया है। कहा,संबंधित समस्त थाना प्रभारियों का यह उत्तर दायित्व होगा कि वे उनके थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले समस्त अनुज्ञप्तिधारियों के अस्त्र शस्त्र तुरन्त थाना में जमा कराकर अनुज्ञप्तिधारी को विधिवत पावती अनुदत्त करेंगे। सभी अनुज्ञप्तिधारी तत्काल अपना-अपना शस्त्र संबंधित थाना में जमा कराएं।

इन पर लागू नहीं

यह आदेश दण्डाधिकारियों , पुलिसबल, शासकीय कर्मचारियों,शासकीय ,अशासकीय ,अर्द्ध शासकीय ,प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हेतु जारी शस्त्र अनुज्ञप्तियों एवं निजी लायसेंसधारी जो शासकीय अशासकीय, अर्द्ध शासकीय , प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मी के पद पर में सेवारत हैं पर लागू नहीं होगा। यह आदेश विधानसभा आम निर्वाचन 2023 कार्य सम्पन्न होने तक प्रभावशील होगा।

अधिकारी, कर्मचारी को देना होगा घोषणा पत्र

भारत निर्वाचन आयोग व्दारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा 9 अक्टूबर को कर दी गई है। विधानसभा निर्वाचन 2023 मे लगे समस्त अधिकारी, कर्मचारी का घोषणा पत्र भराया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुध्देश कुमार वैद्य ने कहा है कि अपने विभाग से संबंधित समस्त अधिकारी, कर्मचारी का घोषणा पत्र भरवाकर जिला निर्वाचन कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.