Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...

नातिन और पोती ने अमिताभ को यूं दिया सरप्राइज, लेट नाइट सेलिब्रेट किया बर्थडे

74

इंदौर। आज अमिताभ बच्चन अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे के खास दिन पर सेलेब्स से लेकर आम जनता तक सभी उन्हें भर-भरकर बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, उनके लेट नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस बार अमिताभ ने अपना बर्थडे पोती और नाती-नातिन के साथ सेलिब्रेट किया। पोती आराध्या बच्चन और नातिन नव्या नंदा, नाती अगस्त्य नंदा ने बिग बी को सरप्राइज दिया। इतना ही नहीं अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन भी इस सरप्राइज में शामिल रहीं। सोशल मीडिया पर इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

इस तरह सेलिब्रेट किया बर्थडे

नव्या ने अपने नाना के बर्थडे की कुछ खास तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें बिग बी, आराध्या, नव्या, अगस्त्य और जया बच्चन ग्रुप हग करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नव्या ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे नाना।

” वहीं, श्वेता बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। वे अपने पिता को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “81वां बर्थडे मुबारक हो पापा, आपने जो किया वो हर किसी के बस की बात नहीं है।”

वायरल हुई बिग बी की फोटोज

बता दें कि अपने बर्थडे के खास दिन पर बिग बी अपने फैंस के साथ उनसे मिलने भी पहुंचे। बर्थडे की रात अमिताभ बच्चन अपने बंगले जलसा के बाहर आए और फैंस के साथ मुलाकात की। फैंस बड़ी संख्या में बिग बी से मिलने पहुंचे थे। ऐसे में अमिताभ भी अपने फैंस को मिलने पहुंचे। सोशल मीडिया पर अमिताभ और उनके फैंस की मुलाकात का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। बिग बी के इस बर्थडे सेलिब्रेशन में ऐश्वर्या राय की झलक भी देखने को मिली है। वायरल हो रहे वीडियोज में वे नजर आ रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.