Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

परिसीमन ने डिंडौरी जिले में बदला चुनावी समीकरण 2006 से बैगा बहुल हो गईं सीटें

55

डिंडौरी। वर्ष 2006 में कराए गए परिसीमन ने डिंडौरी जिले की दो सीटों को बैगा आदिवासी बहुल बना दिया है। इससे यहां के चुनावी समीकरण बदल गए हैं। पहले जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में बंटे हुए बैगा मतदाता बड़ी संख्या में नए परिसीमन के बाद डिंडौरी जिले की दो विधानसभा सीटों के मतदाता बन गए हैं।

तीन विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार

परिसीमन के बाद से अब तक हुए तीन विधानसभा चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बैगा मतदाताओं को साधना भाजपा के लिए लंबे समय से चुनौती है।

श‍िवराज ने की थी घोषणा

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, सहरिया व भरिया समाज की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह पोषण आहार अनुदान के रूप में देना आरंभ किया गया था। यद्यपि यह पहल पिछले विधानसभा चुनाव में भी कारगर साबित नहीं हुई।

बैगा मतदाताओं को साधने का प्रयास

आसन्न विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री ने इसी अनुदान राशि को एक हजार से बढ़ाकर 15 सौ रूपये प्रतिमाह कर पुन: बैगा मतदाताओं को साधने का प्रयास किया है। डिंडौरी विधानसभा के बैगाचक क्षेत्र में कांग्रेस को लगभग 90 प्रतिशत वोट शेयर मिलता रहा है।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां के 570 मतदाताओं में कुल 531 ने मतदान किया, जिसमें 480 मत कांग्रेस प्रत्याशी को मिले थे। यही हाल खपरीपानी, मानगढ़, जाडासुरंग, सिमरधा, किकरिया, पिपरखुटा सहित अन्य गांव का भी सामने आया था। इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए भाजपा ने इस बार विशेष रणनीति अपना रखी है। पार्टी नेता घर-घर पहुंच कर अपनी नीतियां बता रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.