Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इन शानदार फिल्मों के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं बिग बी, देखिए लिस्ट

65

इंदौर। आज यानी 11 अक्टूबर को अमिताभ अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी बिग बी काम से पीछे नहीं हटते हैं। वे अभी भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। अमिताभ ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों के डायलॉग से लेकर गाने तक आज भी लोगों की जुबां पर है। अमिताभ ने पांच दशक से ज्यादा का वक्त इंडस्ट्री में बिता दिया है। इस साल भी अमिताभ अपने फैंस का अच्छा एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। वहीं, अब जल्द ही बिग बी की कई फिल्में धमाल मचाने आ रही हैं, आज हम आपके लिए उन्हीं फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं।

गणपत: ए हीरो इज बाॅर्न

अमिताभ बच्चन की फिल्म गणपत ए हीरो इज बॉर्न में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन भी लीड रोल दिखाई दे रही हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है। ट्रेलर में बिग बी की एक झलक भी देखने को मिली है। फिल्म में अमिताभ काफी अलग रोल में दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और तेलुगु में रिलीज होगी।

कल्कि 2898 AD

साउथ एक्टर प्रभास और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 AD में भी अमिताभ नजर आएंगे। इस फिल्म की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जो कि 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सेक्शन 84

दो फिल्मों के साथ एक और फिल्म सेक्शन 84 में भी बिग बी नजर आने वाले हैं। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्ट्रेस डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है।

तेरा यार हूं मैं

बिग बी की लगातार कई फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें तेरा यार हूं मैं फिल्म भी शामिल है। यह एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन टी तमिलवनन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.